रतलाम

Ratlam News: रतलाम से उज्जैन के बीच नया शॉर्ट रूट बनेगा, दूरी घटकर रह जाएगी 74 किमी

Ratlam News: मध्य प्रदेश के रतलाम शहर रतलाम से उज्जैन के बीच दूरी कम करने की दिशा में बड़ी पहल हुई है। रतलाम के ग्रामीण अंचल को उज्जैन के समीप ग्राम नईखेड़ी की सीमा से जोड़ने वाले नए शॉर्ट रूट को सैद्धांतिक स्वीकृति मिल गई है। यह प्रस्ताव सृजन भारत की ओर से रखा गया था। इसमें रतलाम से उज्जैन के बीच नया एलाइनमेंट बनाकर शॉर्ट रूट तैयार करने का सुझाव दिया गया था।

रतलाम और उज्जैन के ग्रामीण क्षेत्रों को भी मिलेगा सुगम मार्ग

योजना के अनुसार गंभीर नदी और रेलमार्ग के ऊपर नया पुल बनाकर वैकल्पिक संपर्क मार्ग विकसित किया जाएगा। इससे रतलाम और उज्जैन के बीच स्थित ग्रामीण क्षेत्रों को भी नया और सुगम मार्ग मिलेगा। सृजन भारत के संयोजक अनिल झालानी ने बताया कि 30 जनवरी को प्रस्तुत इस प्रस्ताव पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सर्वे कराया गया।

रतलाम से उज्जैन के बीच दूरी रह जाएगी 115 किलोमीटर से घटकर 74 किलोमीटर

सर्वे के अनुसार नया मार्ग बनने के बाद रतलाम से उज्जैन की दूरी 115 किलोमीटर से घटकर करीब 74 किलोमीटर ही रह जाएगी। इससे यात्रा समय में कमी आएगी। साथ ही रतलाम से भोपाल जाने वाले यात्रियों को भी समय की बचत होगी। इसके साथ ही विकास, व्यापार और पर्यटन को भी नई गति मिलेगी।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button