Ratlam News: रतलाम जिले में लोकायुक्त टीम की बड़ी कार्रवाई, पंचायत सचिव को रिश्वत के पैसों सहित पकड़ा रंगे हाथ

Ratlam News: रतलाम जिले में लोकायुक्त टीम की रिश्वत के मामले में बड़ी कार्रवाई की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार लोकायुक्त टीम द्वारा रतलाम जिले की कनेरी गांव की पंचायत सचिव को 5000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। कनेरी पंचायत सचिव सत्यनारायण सेन को लोकायुक्त टीम ने सोमवार रात 8 बजे तेजानगर स्थित उसके घर पर साढ़े 4 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा। भवन निर्माण अनुमति देने व प्लॉट का नामांतरण करने के लिए 5 हजार मांगे थे। पकड़ाते ही वह गिड़गिड़ाने लगा कि माफ कर दो। प्रेम जैसवार ने शिकायत की थी। मां विंध्यवासिनी ड्रीम सिटी कॉलोनी में मेरे 2 प्लॉट हैं। भवन निर्माण की अनुमति व नामांतरण करने के लिए सचिव सेन ने 5 हजार रुपए मांगे हैं।
लोकायुक्त डीएसपी दिनेशचंद्र पटेल ने बताया कि 18 फरवरी को प्रेम जैसवार ने शिकायत की थी। मां विंध्यवासिनी ड्रीम सिटी कॉलोनी में मेरे 2 प्लॉट हैं। भवन निर्माण की अनुमति व नामांतरण करने के लिए सचिव सेन ने 5 हजार रुपए मांगे हैं।
सचिव ने टेबल पर रखे रुपए
सोमवार को सचिव सेन के घर पर फरियादी प्रेम जैसवार पहुंचा और साढ़े 4 हजार रुपए दिए। फरियादी का इशारा मिलते ही लोकायुक्त टीम अंदर पहुंची तो उसने टीम को देखकर 500 के 9 नोट टेबल पर रख दिए। टीम ने नोट जब्त किए और उसके हाथ धुलवाए तो लाल हो गए।

























