Kal Ka Mausam: मप्र में मौसम ने फिर ली करवट, प्रदेश के 25 जिलों में अगले 3 दिन बारिश का अलर्ट हुआ जारी

Rain Alert MP: मध्यप्रदेश राज्य में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। आज सुबह से प्रदेश के कई जिलों में मौसम बदलने के साथ हल्की बारिश शुरू हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 2 फरवरी से लेकर 4 फरवरी तक अगले तीन दिन बारिश (Rain Alert MP) का दौर जारी रहेगा। प्रदेश के ग्वालियर, उज्जैन, धार और मुरैना जिले में देर रात से शुरू होकर आज रविवार की सुबह तक बारिश होती रही। आज बारिश होने के कारण प्रदेश के कई जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में 2 फरवरी से 4 फरवरी तक बारिश को लेकर अलर्ट (Rain Alert MP) जारी किया है। बारिश की वजह से प्रदेश में किसानों की गेहूं की फसलों में नुकसान होना भी शुरू हो गया है।
इन जिलों में अगले 24 घंटे में बारिश और आंधी को लेकर अलर्ट हुआ जारी
मौसम विभाग, भोपाल की ओर से जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश के कई जिलों में अगले 24 घंटे में आंधी-तूफान (Thunderstorm Alert MP) के साथ बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार मध्य प्रदेश राज्य के मंदसौर, नीमच, ग्वालियर, भिंड, मुरैना, दतिया, श्योपुर, टीकमगढ़, छतरपुर, ग्वालियर, राजगढ़ और आगर-मालवा जिले में आज रविवार को आंधी तूफान के साथ बारिश होने की संभावना है। प्रदेश के इन जिलों में बारिश का यह दौर 5 फरवरी तक जारी रह सकता है।
रतलाम सहित इन जिलों में अगले 24 घंटे छाए रहेंगे बादल
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश के कई जिलों में अगले 24 घंटे बादल छाए रहने और कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। इस दौरान प्रदेश के रतलाम, भोपाल, इंदौर, सागर, विदिशा और उज्जैन में ठंड और शीतलहर के साथ-साथ रात-दिन के तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। प्रदेश में बारिश होने से एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कम होने के बाद ठंड का दौर शुरू हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार मध्य प्रदेश राज्य में 5 फरवरी के बाद पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कम होने पर फिर से ठंड शुरू हो सकती है।
अगले तीन दिन इन जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट हुआ जारी
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार 2 फरवरी को प्रदेश के आगर-मालवा, राजगढ़, विदिशा, रायसेन, सागर, दमोह, निवाड़ी, टीकमगढ़, ग्वालियर, भोपाल, मुरैना, भिंड, दतिया, श्योपुर,शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, छतरपुर, सतना और पन्ना जिले में बारिश होने की संभावना है। वहीं 3 फरवरी को सागर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना और सतना जिले के साथ ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर और विदिशा जिले में बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा 4 फरवरी को प्रदेश के रीवा और मऊगंज सहित छतरपुर, पन्ना और सतना के कुछ जिलों में बारिश हो सकती है।
