Heavy Rain Alert Haryana: हरियाणा के कई जिलों में हुई भारी ओलावृष्टि, अगले 3 घंटों में इन क्षेत्रों में तेज बारिश और तूफान का अलर्ट हुआ जारी

Hailstorm Haryana: हरियाणा प्रदेश में आज सुबह से मौसम में हुए बदलाव के बाद कई जिलों में तेज बारिश और ओलावृष्टि शुरू हो गई है। मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार आज 27 जनवरी को प्रदेश के 10 जिलों में बारिश के साथ जमकर हुई ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है। जानकारी के अनुसार आज प्रदेश के रोहतक, भिवानी, जींद, हिसार, फतेहाबाद, पानीपत, करनाल, अंबाला, नारनौल, झज्जर और यमुनानगर जिले के कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि होने की खबर सामने आई है। जींद और भिवानी जिले के नरवाना क्षेत्र में हुई ओलावृष्टि से सरसों की फसल को काफी नुकसान हुआ है। बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि से आज प्रदेश के लगभग सभी जिलों में तापमान में भी गिरावट देखने को मिली है। वहीं फरीदाबाद, जींद, कुरुक्षेत्र, सोनीपत, रेवाड़ी, गुरुग्राम और नुह जिले में सुबह से रुक-रुक कर बारिश हो रही है।
अगले 3 घंटे में 60 की स्पीड से बारिश के साथ आएगा तूफान
मौसम विभाग ने हरियाणा प्रदेश के लगभग सभी जिलों में आज दिनभर बारिश होने का अनुमान लगाया है। बारिश का यह द्वारा प्रदेश में कल 28 जनवरी को भी जारी रहेगा। मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार अगले 3 घंटे में प्रदेश के पंचकूला, कुरुक्षेत्र, बराड़ा, जगाधरी, पेहोवा, शाहबाद, नारायणगढ़ और अंबाला क्षेत्र में बारिश के साथ 60 की स्पीड से तूफान आने की संभावनाओं को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं नूंह, पलवल, ताऊरू, बल्लभगढ़, सोहना, गुड़गांव, फरीदाबाद, थानेसर, रादौर, जगाधरी, नारायणगढ़, पंचकूला, गुहला, फिरोजपुर झिरका, पुन्हाना, होडल, अंबाला, चंडीगढ़, कालका और शाहाबाद क्षेत्र में आज मौसम को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विशेषज्ञ के अनुसार प्रदेश में बारिश का मौसम आज रात और कल 28 जनवरी कोभी बना रहेगा। आज प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश के साथ तूफान आने की भी संभावना है। वहीं कल 28 जनवरी को भी प्रदेश के विभिन्न जिलों में बारिश आने की संभावना है। वहीं 29 जनवरी को मौसम साफ रहने का अनुमान है।
