Kal Ka Mausam: मप्र और हरियाणा सहित 13 राज्यों में होगी भारी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

Rain Alert: भारतीय मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश और हरियाणा सहित देश के 13 राज्यों में आज 27 जनवरी और कल 28 जनवरी को भारी बारिश और तेज हवाएं चलने को लेकर अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तापमान में गिरावट और शीत लहर चलने से आमजन को कड़ाके की ठंड का सामना भी करना पड़ सकता है। वर्तमान में हरियाणा प्रदेश में चल रही शीत लहर ने लोगों का जीवन बहाल कर रखा है। प्रदेश में हाल ही में 23 जनवरी को हुई बारिश के बाद पड़ रही कड़ाके की ठंड से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। वहीं मौसम में बदलाव के बाद मध्य प्रदेश राज्य की विकास शहरों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। अब एक बार फिर बारिश और तूफान को लेकर मौसम विभाग ने 13 राज्यों में अलर्ट जारी किया है।
60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलेगी तेज हवाएं
IMD ने आज उत्तरी भारत के कई राज्यों सहित मध्य प्रदेश राज्य में भी आज और कल बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। मध्यप्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल, पंजाब, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख सहित बिहार, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान प्रदेश में आज और कल भारी बारिश के साथ 30 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार आज उत्तरी भारत के हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली और उत्तर प्रदेश राज्यों में भारी बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में कल 28 जनवरी को बारिश के साथ लगभग 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।
दिल्ली में आज हो सकती है बारिश
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार देश की राजधानी दिल्ली में आज बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार आज 27 जनवरी को दिल्ली में लगभग 30 से 35 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ गरज-चमक और मध्यम बारिश होने का अनुमान है। राजधानी में इस दौरान तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। ठंडी हवाएं चलने से एक बार फिर कड़ाके की ठंड बढ़ सकती है। वहीं पड़ोसी राज्य हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आज बारिश और तेज हवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।
