MP Weather: मप्र में ठंड का सितम, माइनस डिग्री के करीब पहुंचा मंदसौर का तापमान, पांच जिलों में कोल्ड वेव का अलर्ट हुआ जारी

Weather Update MP: मध्य प्रदेश राज्य में इस बार ठंड जमकर कर कहर रही है। प्रदेश में आज शनिवार को एक दर्जन से अधिक जिलों में कोहरा छाए रहने से वाहन रेंगते हुए दिखाई दिए। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार की रात मंदसौर प्रदेश का सबसे ठंडा जिला रहा और कई जिलों में पर 2.5 डिग्री तक लुढ़क गया। तापमान कम होने से एक बार फिर प्रदेश के विभिन्न जिलों में कड़के की ठंड शुरू हो गई है। प्रदेश में इन दिनों कड़ाके की ठंड के साथ चल रही शीत लहर का लोगों के जीवन पर असर साफ दिखाई दे रहा है। ठंड की वजह से सुबह शाम लोग बाहर निकालने की बजाय अपने घरों में ही रजाई में दुबकने लगे हैं।
मंदसौर में तापमान पहुंच माइनस डिग्री के करीब
मप्र में लगातार बढ़ रही ठंड की वजह से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। प्रदेश में शुक्रवार की रात को सबसे कम तापमान मंदसौर जिले का रहा। मंदसौर जिले में न्यूनतम तापमान लुढ़ककर माइनस डिग्री के करीब पहुंच गया है।
भारत मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार मंदसौर जिले में न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा। हालांकि मंदसौर शहर में आम जनजीवन पर ठंड का वैसा असर नहीं दिखा, जैसा इस तापमान में होना चाहिए। मंदसौर के अलावा करौंदी जिले में भी न्यूनतम तापमान लुढ़ककर 2.7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है।
मप्र के पांच जिलों में कोल्ड वेव को लेकर एलर्ट हुआ जारी
मौसम विभाग के मध्य प्रदेश राज्य के पांच जिलों में कोल्ड वेव को लेकर अलर्ट जारी किया है। रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश के अनूपपुर, उमरिया और मैहर के साथ शहडोल और कटनी जिले में शीतलहर से लोगों के जीवन पर असर पड़ सकता है। इन जिलों में शीतलहर के साथ सुबह और शाम के समय कोहरा छाए रहने का भी अनुमान है। मध्य प्रदेश राज्य में 19 जनवरी से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। गौरतलब है कि 16 जनवरी को हिमालयी क्षेत्र में दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से प्रदेश के कई जिलों में 19 और 20 जनवरी को बारिश होने का अनुमान है।
