AC Seafty Tips: गर्मी में एसी चलाते समय इन बातों का रखें ध्यान, वरना फट सकता है आपका AC

AC Seafty Tips: गर्मी के मौसम में बड़े पैमाने पर लोग AC चलाते हैं लेकिन इस मौसम में AC फटने की घटनाएं भी काफी ज्यादा बढ़ चुकी है। दिल्ली में AC फटने से कई लोगों की जलकर मौत हो चुकी है ऐसे में अगर आप अपने घर में AC चला रहे हैं तो कुछ बातों का विशेष ध्यान रखें। हाल ही में गाजियाबाद के एक हाईराइज सोसाइटी की बिल्डिंग में भीषण आग लग गई। आग AC के वजह से ही लगी है। ऐसे में आपको एयर कंडीशनर का बेहतर देख देख करना होगा वरना आपके परिवार के ऊपर भी मुसीबत आ सकती है।
सर्विसिंग सही समय पर कराएं
आप अगर गर्मी में एयर कंडीशनर का इस्तेमाल करते हैं तो आप इसका सर्विसिंग सही समय पर कराते रहे। सर्विसिंग करवाने से आपका AC साफ सुथरा रहेगा और बार-बार ग्राम भी नहीं होगा। सर्विसिंग नहीं होने से इसके फटने का चांस ज्यादा बढ़ जाता है।
आउटडोर यूनिट को सही जगह पर रखें
AC की आउटडोर यूनिट को बहुत सही जगह पर रखना चाहिए। कई बार तेज धूप और गंदगी के वजह से इसमें आग लग जाती है ऐसे में इसे ऐसी जगह पर रखें जहां तेज धूप ना हो और आसपास सफाई हो।
लगातार नहीं चलाएं
AC को पूरे दिन रात या लगातार नहीं चलना चाहिए वरना यह गर्म हो जाता है और इसके ब्लास्ट होने के चांस बढ़ जाती है। अगर मशीन को ठंडा होने का समय नहीं मिलेगा तो यह फट सकता है।
वायरिंग चेक करें
AC की वायरिंग लगवाते समय उसे चेक जरूर करना चाहिए और समय-समय पर आपको वायरिंग मिस्त्री से चेक करवाना चाहिए। वायरिंग खराब होने से शॉर्ट सर्किट का खतरा बना रहता है और अचानक वोल्टेज कम या ज्यादा होने पर कंप्रेसर पर असर पड़ता है और एसी फट जाता है। ऐसे में आपको समय-समय पर वायरिंग चेक करना चाहिए।














