मध्यप्रदेश

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट

Transfer news : इंदौर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। कलेक्टर शिवम वर्मा के द्वारा रविवार को बड़ा फेरबदल करते हुए कई राजस्व अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया गया। लंबे समय से एक जगह कार्यरत राजस्व अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है।

वही सभी अधिकारियों को साफ शब्दों में कहा गया है कि अब लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लंबे समय से कई राजस्व अधिकारियों के खिलाफ शिकायतें सुनने को मिल रही थी जिसके बाद कलेक्टर वर्मा के द्वारा बाद ट्रांसफर किया गया। लंबे समय से फील्ड पोस्टिंग का इंतजार कर रहे एडीएम दीपक चौहान को कनाडिया और प्रभारी डिप्टी कलेक्टर प्रियंका चौरसिया को ख़ुडेल की जिम्मेदारी मिली है। तो आईए जानते हैं ट्रांसफर पोस्टिंग की पूरी लिस्ट…

इन अधिकारियों का हुआ है ट्रांसफर

जूनी इंदौर: तहसीलदार राकेश सस्तिया, अतिरिक्त तहसीलदार कमलेश कुशवाह, नायब तहसीलदार अशोक परमार। प्रोटोकॉल-बलवीर सिंह राजपूत।


मल्हारगंज: तहसीलदार शेखर चौधरी, अतिरिक्त तहसीलदार लोकेश आहूजा, नायब तहसीलदार ओंकार मनाग्रे। प्रोटोकॉल-निधि राजपूत धाकड़।


कनाडिय़ा: तहसीलदार नारायण नांदेड़ा, नायब तहसीलदार पूजा नागवंशी। प्रोटोकॉल-अंकिता बाजपेयी।


राऊ: तहसीलदार सत्येंद्र गुर्जर, अतिरिक्त तहसीलदार धर्मेंद्र चौकसे। प्रोटोकॉल-धीरेश प्रसाद सोनी।


भिचौली हप्सी: तहसीलदार अनिल पटेल, अतिरिक्त तहसीलदार शिखा सोनी। प्रोटोकॉल-दयाराम निगम।


हातोद: तहसीलदार गोविंद सिंह ठाकुर, नायब तहसीलदार धर्मेंद्र सिंह चौहान। प्रोटोकॉल-दिलीप कुमार वर्मा।


खुड़ैल: तहसीलदार प्रीति भिसे, अतिरिक्त तहसीलदार योगेश मेश्राम। प्रोटोकॉल-याचना दीक्षित।


देपालपुर: तहसीलदार संगीता गोलिया, नायब तहसीलदार कुलदीप सिंह (टप्पा गोतमपुरा), महेंद्र गौड़ (बेटमा)। प्रोटोकॉल-नागेंद्र त्रिपाठी।

Related Articles

Back to top button