worldहोम

वेनेजुएला में 39 सेकेंड में भूकंप के 2 बड़े झटके:60 सेकेंड तक शहर हिलता रहा, अब तक 164 की मौत, 971 घायल

वेनेजुएला में 39 सेकेंड में दो ताकतवर भूकंप से तबाही मच गई है। दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला में बुधवार शाम 6.04 बजे 7.2 और 6.05 बजे 7.5 तीव्रता के दो झटके आए। उस समय भारत में गुरुवार तड़के 3.34 और 3.35 बजे थे।

लोगों ने बताया कि भूकंप के बाद 60 सेकेंड तक शहर हिलता रहा। 20 ऑफ्टरशॉक भी दर्ज किए गए हैं। न्यूज एजेंसी AP के मुताबिक अब तक 164 मौतों की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 971 घायल हैं।

ये भूकंप ऐसे दिन आए, जब पूरे देश में राष्ट्रीय अवकाश था। 1821 में स्पेन के खिलाफ आजादी की लड़ाई की ऐतिहासिक जीत की सालगिरह पर स्कूल और दफ्तर बंद थे। इसी वजह से ज्यादातर लोग अपने घरों में मौजूद थे।

अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक, भूकंप से 10 हजार से ज्यादा लोगों के मारे जाने की 44% आशंका है। वहीं, 30% आशंका एक लाख लोगों के जान गंवाने की भी है।

दोनों भूकंप राजधानी कराकस से करीब 290 किलोमीटर पश्चिम में आए। इससे कई शहरों में इमारतें गिर गईं या खतरनाक तरीके से झुक गईं। कराकस एयरपोर्ट की छत का कुछ हिस्सा गिर गया। इससे धूल का गुबार उठता दिखाई दिया।

126 साल में सबसे बड़ा भूकंप, देश में इमरजेंसी

वेनेजुएला में यह पिछले 126 साल का सबसे बड़ा भूकंप है, इससे पहले 1900 में 7.7 का तीव्रता का भूकंप आया था। कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज ने राष्ट्रीय आपातकाल घोषित कर दिया।

वेनेजुएला की राजधानी कराकस के एयरपोर्ट की छत का हिस्सा गिरने से लोगों में भगदड़ मच गई।

वेनेजुएला की राजधानी कराकस के एयरपोर्ट की छत का हिस्सा गिरने से लोगों में भगदड़ मच गई।

ला गुआइरा में कई रेसिडेंशियल इमारतें भूकंप के झटकों के बाद ढह गईं। मलबे के अंदर लोगों के दबे होने की आशंका है।

ला गुआइरा में कई रेसिडेंशियल इमारतें भूकंप के झटकों के बाद ढह गईं। मलबे के अंदर लोगों के दबे होने की आशंका है।

लगातार दो बड़े झटकों से राजधानी समेत कई शहरों में इमारतें मलबे में तब्दील हो गई हैं।

Related Articles

Back to top button