world

नेपाल में बाढ़ से तबाही, 22 की मौत:105 भारतीय पर्यटक लापता; ज्यादातर कैलाश मानसरोवर जा रहे थे; भूकंप-भूस्खलन से बाढ़ आने का दावा

तिब्बत से आई अचानक बाढ़ ने नेपाल के रसुवा जिले में भारी तबाही मचाई है। भोटेकोशी नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से टिमुरे और स्याब्रुबेसी इलाके में कई घरों को नुकसान पहुंचा है।

बाढ़ की चपेट में रसुवा का एक हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट भी आ गया और वह बह गया। काठमांडू पोस्ट के मुताबिक, अब तक 22 लोगों की मौत की खबर है।

बाढ़ के बाद बड़ी संख्या में लोग लापता हैं। नेपाल के पर्यटन विभाग के मुताबिक, 384 लोगों का पता नहीं चल रहा है। इनमें 291 विदेशी पर्यटक हैं जिसमें 105 भारतीय नागरिक भी शामिल हैं। लापता भारतीयों में ज्यादातर तिब्बत में कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए जा रहे थे।

नेपाल में आई बाढ़ की 6 तस्वीरें

तिब्बत से आई बाढ़ का पानी नेपाल के रसुवा जिले में बेहद तेजी से घुसा।

तिब्बत से आई बाढ़ का पानी नेपाल के रसुवा जिले में बेहद तेजी से घुसा।

रसुवा में बाढ़ के चलते एक पुल भी बह गया।

रसुवा में बाढ़ के चलते एक पुल भी बह गया।

कई घर भी बाढ़ की चपेट में आकर तबाह हो गए हैं।

कई घर भी बाढ़ की चपेट में आकर तबाह हो गए हैं।

रसुवा में एक हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट भी बह गया।

रसुवा में एक हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट भी बह गया।

नेपाल में बाढ़ के चलते सड़के और पुल बहे।

नेपाल में बाढ़ के चलते सड़के और पुल बहे।

नेपाल के त्रिसूली बाजार में बुधवार सुबह 9 बजे अचानक नदी में बाढ़ आई।

नेपाल के त्रिसूली बाजार में बुधवार सुबह 9 बजे अचानक नदी में बाढ़ आई।

Back to top button