खबरें जिलों कीहोम

महाकाल दर्शन करने आए बाइक सवार दंपति को डंपर ने मारी टक्कर, दर्दनाक हादसे में पत्नी की मौत, पति गंभीर

उज्जैन,07अगस्त(इ खबर टुडे)। देवास रोड पर रविवार दोपहर बाइक-डम्पर की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक डम्पर लेकर भाग निकला। बाइक पर दम्पति सवार थे, मौके पर पत्नी ने दम तोड़ दिया वहीं, पति की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि दंपति बाबा महाकाल के दर्शन करने उज्जैन आए थे।

नागझिरी थाना पुलिस ने बताया कि देवास रोड पाइप फैक्ट्री चौराहा पर तेज गति से दौड़ते डम्पर ने आगे चल रही बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। भिड़ंत होते ही बाइक पर सवार दम्पति गिर गये और बुरी तरह घायल हो गये। चालक डम्पर लेकर भाग निकला। दुर्घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। महिला की मौत हो चुकी थी। पति गंभीर घायल था, दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

बाइक नम्बर एमपी 41 एनएच 9448 से उनकी पहचान के प्रयास किये गये। इस दौरान सामने आया कि मृतका पिंकी तिवारी (32 वर्ष) और घायल उसका पति मनोज तिवारी (35 वर्ष) निवासी शिवशक्ति चौराहा आवास नगर देवास के रहने वाले हैं। मनोज ट्रक ड्रायवरी करता है। सूचना मिलने पर ट्रक मालिक जिला अस्पताल पहुंच गया था। एएसआई द्वारिका प्रसाद ने बताया कि दंपति मूलरूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। उनका परिवार राजस्थान गया हुआ है।

सोमवार सुबह परिजनों के आने पर मृतका का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मामले में मर्ग कायम किया गया है। दुर्घटना के बाद मौके से भागे डम्पर चालक का पता लगाने के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे देखे जा रहे हैं। घायल मनोज के ट्रक मालिक ने बताया कि रविवार होने पर दोनों महाकाल दर्शन करने सुबह उज्जैन आये थे। दर्शन के बाद दोनों वापस देवास लौट रहे थे। मनोज उनके यहां काफी समय से ड्रायवरी का काम कर रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button