लगातार 35 बार फेल, फिर भी डटे रहे, आखिरकार IPS से IAS बने विजय, रग-रग में जोश भर देगी यह कहानी

Success Story: कई ऐसे लोग हैं जो मुश्किलों से हार जाते हैं लेकिन वही कुछ लोग मुश्किलों से लड़ते हुए सफलता हासिल करके दिखाते हैं। आज हम आपको एक ऐसे लड़के की कहानी बताएंगे जिसे 35 परीक्षाओं में असफलता मिली फिर भी उसने हार नहीं मानी। हरियाणा की रहने वाले विजय बार-बार प्रतियोगी परीक्षाओं में फेल हो रहे थे फिर भी उनका हिम्मत नहीं टूटा। अंत में उन्होंने दो बार यूपीएससी जैसे कठिन परीक्षा को पास कर दिखाया और आईएएस ऑफिसर बन गए। तो आईए जानते हैं विजय की कहानी…
सिरसा के रहने वाले हैं विजय
विजय हरियाणा के सिरसा जिले के रहने वाले हैं।वह एक साधारण परिवार से आते हैं ऐसे में उनके लिए ऑफिसर बनना एक बहुत बड़ी चुनौती थी।लेकिन उन्होंने ठान लिया था कि कुछ बड़ा करना है हालात चाहे जैसे हो कुछ बड़ा करना है।
शुरुआती पढ़ाई के बाद उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग की पढ़ाई दिल्ली से की और यही से उन्होंने सरकारी नौकरी पाने का सपना देखा। उन्हें लगा था कि मेहनत करने से जल्द सफलता मिल जाएगी लेकिन मुश्किलें काफी ज्यादा थी। धीरे-धीरे होने समझ आया कि धैर्य रखने की जरूरत है।
35 परीक्षाओं में हुए फेल
विजय ने 35 सरकारी नौकरी की परीक्षाएं दी लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। वह हरियाणा पीसीएस यूपी पीसीएस और एससी जैसे परीक्षाओं में शामिल हुए लेकिन हर बार उन्हें फैलियर का सामना करना पड़ा और वह गलतियों से सीखते गए।
मुश्किलों से लड़ते हुए 2018 में विजय ने पहली बार यूपीएससी की परीक्षा पास की। वह आईपीएस अधिकारी बन गए लेकिन वह आईएएस ऑफिसर बनना चाहते थे। इसके बाद वह लगातार कोशिश करते रहे और 2021 में उन्हें दोबारा सफलता मिली और वह आईएएस ऑफिसर बने। विजय की कहानी हमें बताती है कि मुश्किल कितनी भी बड़ी हो हमें हारना नहीं चाहिए। लगातार कोशिश करने से एक न एक दिन सफलता कदम चूमती है।













