Special Train On Holi Festival: रतलाम रेलवे मंडल के ट्रेन यात्रियों को मिली बड़ी सौगात, होली के त्योहार पर दिल्ली और वलसाड के चलेगी स्पेशल ट्रेन

Ratlam Railway Mandal: रतलाम रेलवे मंडल की ट्रेन यात्रियों को होली के त्योहार पर रेलवे विभाग ने बड़ी सौगात दी है। होली फेस्टिवल पर बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दिल्ली और वलसाड के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। जानकारी के अनुसार दादर से नई दिल्ली और वलसाड से मऊ तक यात्रा करने वाली ट्रेन यात्रियों को होली के त्योहार पर इन स्पेशल ट्रेनों का लाभ मिलेगा। होली फेस्टिवल पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे मंडल ने यह फैसला लिया है।
रतलाम रेलवे स्टेशन से होकर गुजरेंगी दोनों स्पेशल ट्रेन
रेलवे विभाग द्वारा शुरू की गई दोनों स्पेशल ट्रेन (दादर से नई दिल्ली तथा वलसाड से मऊ के बीच) रतलाम रेलवे स्टेशन से होकर गुजरेंगी। ट्रेन संख्या 04001 दादर से-नई दिल्ली स्पेशल 27 फरवरी से 6 मार्च तक प्रत्येक शुक्रवार रात 12.05 बजे दादर से चलकर सुबह 9.30 बजे रतलाम पहुंचेगी। यह ट्रेन रात 9.05 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। वहीं वापसी में ट्रेन संख्या 04002 नई दिल्ली-दादर स्पेशल 25 फरवरी और 4 मार्च को रात 10.40 बजे नई दिल्ली से चलेगी। यह ट्रेन दूसरे दिन सुबह 10.35 बजे रतलाम पहुंचेगी। इसके बाद रात 10.40 बजे अपने अंतिम स्टेशन दादर पहुंचेगी।
1 मार्च और 8 मार्च को चलेगी वलसाड मऊ स्पेशल ट्रेन
रेलवे विभाग द्वारा होली फेस्टिवल पर शुरू की गई वलसाड मऊ स्पेशल ट्रेन 1 मार्च और 8 मार्च को अपनी सेवाएं देगी। ट्रेन संख्या 05018 वलसाड-मऊ स्पेशल वलसाड से 1 व 8 मार्च को दोपहर 3.10 बजे चलेगी। यह ट्रेन रतलाम रेलवे स्टेशन पर रात 10.25 बजे पहुंचेगी। अगले दिन रात 12.45 बजे अपने अंतिम स्टेशन मऊ पहुंचेगी। इसके अलावा वापसी में ट्रेन संख्या 05017 मऊ-वलसाड स्पेशल मऊ से 28 फरवरी और 7 मार्च को चलेगी। यह ट्रेन मऊ से रात 3.45 बजे चलकर सुबह 5.15 बजे रतलाम पहुंचेगी। वहीं अपने अंतिम स्टेशन वलसाड पर दोपहर 12.35 बजे पहुंचेगी। होली फेस्टिवल पर रेलवे विभाग द्वारा शुरू की गई इन स्पेशल ट्रेनों से हजारों यात्रियों को लाभ मिलेगा। (Ratlam Railway Mandal)
