Ratlam Railway Mandal: ट्रेन यात्रियों को होली के त्योहार पर मिली बड़ी सौगात, 30 मार्च तक चलेंगी यह 6 स्पेशल ट्रेनें, बढ़ाए फेरे

Special Train Update: रतलाम रेलवे मंडल के ट्रेन यात्रियों को रेलवे ने होली के त्योहार पर को देखते हुए बड़ी सौगात दी है। होली के त्योहार पर रतलाम रेलवे मंडल के ट्रेन यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए रेलवे विभाग ने रतलाम रेलवे मंडल से होकर गुजरने वाली 6 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाने का फैसला लिया है। रतलाम रेलवे मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि रेलवे ने होली के त्योहार पर बढ़ती यात्रा मांग को ध्यान में रखते रतलाम रेलवे मंडल से होकर संचालित होने वाली 6 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरे पुनः विस्तारित करने का फैसला लिया है।
होली के त्यौहार को देखते हुए इन स्पेशल ट्रेनों के बढ़े फेरे
रेलवे विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अजमेर-दौंड साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन संख्या 09625 का 26 मार्च 2026 तक और ट्रेन संख्या 09626 दौंड-अजमेर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का 27 मार्च 2026 तक विस्तार किया गया है।
अजमेर-सोलापुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन संख्या 09627 का 25 मार्च 2026 तक और ट्रेन संख्या 09628 सोलापुर-अजमेर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 26 मार्च 2026 तक विस्तार किया गया है।
बीकानेर-साई नगर शिरडी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन संख्या 04715 का 28 मार्च 2026 तक और ट्रेन संख्या 04716 साई नगर शिरडी-बीकानेर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का 29 मार्च 2026 तक विस्तार किया गया है।
हिसार-खडकी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन संख्या 04725 का 29 मार्च 2026 तक और ट्रेन संख्या 04726 खडकी-हिसार साप्ताहिक स्पेशल 30 मार्च 2026 तक विस्तार किया गया है।
हिसार-वलसाड साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन संख्या 04727 का 25 मार्च 2026 तक और ट्रेन संख्या 04728 वलसाड-हिसार साप्ताहिक स्पेशल 26 मार्च 2026 तक विस्तार किया गया है।
