Ratlam Railway Mandal: ट्रेन यात्रियों को मिली बड़ी सौगात, रेलवे विभाग फिर चलाएगा 6 जोड़ी स्पेशल ट्रेन, देखिए शेड्यूल

Special Train Schedule: रतलाम रेलवे मंडल की ट्रेन यात्रियों को रेलवे विभाग ने बड़ी सौगात दी है। ट्रेन यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए रेलवे विभाग ने रतलाम रेलवे जंक्शन से होकर गुजरने वाली 6 जोड़ी स्पेशल ट्रेन फिर से संचालित करने का फैसला लिया है। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और बढ़ती यात्रा मांग को ध्यान में रखते रतलाम रेलवे मंडल से होकर संचालित होने वाली 6 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरे पुनः विस्तारित करने का फैसला लिया है। रेलवे विभाग के फैसले से रतलाम रेलवे मंडल के हजारों ट्रेन यात्रियों को लाभ मिलेगा।
इस प्रकार रहेगा स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल
रेलवे विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अजमेर-दौंड साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन संख्या 09625 का 26 फरवरी 2026 तक और ट्रेन संख्या 09626 दौंड–अजमेर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का 27 फरवरी 2026 तक विस्तार किया गया है।
अजमेर-सोलापुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन संख्या 09627 का 25 फरवरी 2026 तक और ट्रेन संख्या 09628 सोलापुर–अजमेर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 26 फरवरी 2026 तक विस्तार किया गया है।
बीकानेर – साई नगर शिरडी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन संख्या 04715 का 28 फरवरी 2026 तक और ट्रेन संख्या 04716 साई नगर शिरडी–बीकानेर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का 01 मार्च 2026 तक विस्तार किया गया है।
हिसार-खडकी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन संख्या 04725 का 22 फरवरी 2026 तक और ट्रेन संख्या 04726 खडकी – हिसार साप्ताहिक स्पेशल 23 फरवरी 2026 तक विस्तार किया गया है।
हिसार – वलसाड साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन संख्या 04727 का 25 फरवरी 2026 तक और ट्रेन संख्या 04728 वलसाड – हिसार साप्ताहिक स्पेशल 26 फरवरी 2026 तक विस्तार किया गया है।
