Train Cancelled: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! कल निरस्त रहेगी रतलाम-नागदा पैसेंजर ट्रेन

Ratlam Railway Mandal: रतलाम रेलवे मंडल की ट्रेन यात्री यो के लिए अहम खबर सामने आई है। रेलवे विभाग की ओर से कल 25 जनवरी को नागदा और रतलाम के बीच चलने वाली नागदा रतलाम पैसेंजर ट्रेन को निरस्त करने का फैसला लिया है। इस ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो इसके लिए रेलवे विभाग की ओर से पहले से ही सूचना जारी कर दी गई है। इस रूट पर यात्रियों को कल दूसरी ट्रेन से सफर करना होगा। इसके अलावा कल दाहोद-भोपाल ट्रेन भी 30 मिनट की देरी से चलेगी।
खाचरौद रूनखेड़ा स्टेशन के बीच रेलवे विभाग करेगा कल री-एलाइनमेंट का कार्य
दिल्ली-मुंबई रूट पर चल रहे मिशन रफ्तार के तहत रतलाम-नागदा रेल खंड के खाचरौद रूनखेड़ा स्टेशन के बीच के कर्व नंबर 124 को री-एलाइनमेंट किया जाना है। इसके लिए रेलवे 25 जनवरी को ब्लॉक लेगा। इस कारण 25 जनवरी को 59345 रतलाम-नागदा पैसेंजर तथा 59346 नागदा-रतलाम पैसेंजर निरस्त रहेगी। इसी प्रकार 25 जनवरी को 19339 दाहोद-भोपाल एक्सप्रेस 30 मिनट देरी से चलेगी। बता दें कि मंडल के गोधरा-नागदा खंड को 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पर ट्रेन चलाने के लिए तैयार किया जा रहा है। इसके लिए विभिन्न लोकेशन पर अनेक काम चल रहे हैं।
