Ratlam Railway Mandal: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! रतलाम से होकर गुजरने वाली ये ट्रेने 28 मार्च तक रहेंगी रद्द

Train Cancelled Update: रतलाम रेलवे मंडल के ट्रेन यात्रियों के लिए जरूरी खबर सामने आई है। रेलवे विभाग ने उत्तर रेलवे के अंबाला मंडल, पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल और दक्षिण पूर्व रेलवे में ब्लॉक के कारण रतलाम रेलवे मंडल से होकर गुजरने वाली दो ट्रेनें 28 मार्च तक निरस्त करने का फैसला लिया है। इसके अलावा दो ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन होने के साथ 5 अन्य ट्रेनों का संचालन भी गड़बड़ाया है।
रेलवे विभाग से मिली जानकारी के अनुसार रतलाम रेलवे मंडल से होकर गुजरने वाली गाड़ी संख्या 05053 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल 27 मार्च तक और गाड़ी संख्या 05054 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर स्पेशल 28 मार्च तक निरस्त रहेगी। इन ट्रेनों से सफर करने वाली यात्रियों को अब 28 मार्च तक दूसरी ट्रेनों से सफर करना पड़ेगा।
इन ट्रेनों के रूट में हुआ बदलाव
रेलवे विभाग ने उत्तर रेलवे के अंबाला मंडल, पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल और दक्षिण पूर्व रेलवे में ब्लॉक के कारण कई ट्रेनों के रूप में बदलाव करने की सूचना जारी की है। रेलवे विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार 15, 22 और 29 जनवरी व 5 फरवरी को गाड़ीसंख्या 08612 अजमेर-संतरागाछी एक्सप्रेस टोरी-बरकाकाना-मूरी होकर चलेगी। इसके अलावा 19, 26 जनवरी व 2 फरवरी को गाड़ी संख्या 08611 संतरागाछी-अजमेर एक्सप्रेस मूरी-बरकाकाना-टोरी मार्ग होकर चलेगी।
वहीं गाड़ी संख्या 22921 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर अंत्योदय एक्सप्रेस 29 मार्च तक बलरामपुर स्टेशन से ही संचालित होगी।
इन ट्रेनों के समय में हुआ आंशिक बदलाव
रेलवे विभाग ने 22922 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस अंत्योदय एक्सप्रेस 31 मार्च तक बलरामपुर स्टेशन से शॉर्ट ऑरिजिनेट होगी। 19 जनवरी व 24 जनवरी को 19020 हरिद्वार-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस हरिद्वार से 90 मिनट विलंब से रवाना होगी और 9 फरवरी को 22660 योग नगरी ऋषिकेश-तिरुवनंतपुरम सेंट्रल एक्सप्रेस योग नगरी ऋषिकेश से 90 मिनट देरी से चलेगी।
