रेलवे
Ratlam Railway Mandal: 22 मई से 16 जून तक उधना से हसनपुर और मधुबनी के लिए चलेंगी स्पेशल अनारक्षित ट्रेन, देखिए समय सारणी

Ratlam Railway Mandal: रेलवे 22 मई से 16 जून तक उधना-हसनपुर रोड और उधना-मधुबनी के बीच अनारक्षित स्पेशल ट्रेन चलाएगा। 09031 उधना-हसनपुर रोड स्पेशल 24 मई से 14 जून तक हर रविवार को उधना से सुबह 11.25 बजे चलकर शाम 5.21 बजे रतलाम होकर मंगलवार 2.30 बजे हसनपुर पहुंचेगी। वापसी में 09032 हसनपुर रोड-उधना स्पेशल 19 मई से 16 जून तक हर मंगलवार को हसनपुर रोड से सुबह 5.30 बजे चलकर बुधवार दोपहर 3.27 बजे रतलाम होकर रात 9.40 बजे उधना पहुंचेगी।
ट्रेन संख्या 09151 उधना-मधुबनी स्पेशल 20 मई से 12 जून तक प्रत्येक बुधवार को उधना से सुबह 8.35 बजे चलकर दोपहर 2.41 बजे रतलाम होकर शुक्रवार दोपहर 1.30 बजे मधुबनी पहुंचेगी। वापसी में मधुबनी-उधना स्पेशल 22 मई से 14 जून तक हर शुक्रवार को मधुबनी से सुबह 4.10 बजे सोमवार को दोपहर 3.40 बजे रतलाम होकर रात 9.50 बजे उधना पहुंचेगी।
