रेलवे

नागदा-रतलाम-गोधरा सेक्शन का ट्रेन ऑपरेशन गड़बड़ाया, 3 घंटे तक लेट हुई ट्रेनें

Ratlam Railway Mandal: नागदा-रतलाम-गोधरा सेक्शन का ट्रेन ऑपरेशन तीन घंटे गड़बड़ाया रहा। इससे आठ से ज्यादा ट्रेन 1 से तीन घंटे तक देरी से रतलाम पहुंची। इसकी वजह रतलाम-धौंसवास सेक्शन का दोहरीकरण। इसमें नए प्लेटफॉर्म 7-ए से धौंसवास तक ट्रैक बिछाने के साथ लगाए सिग्नलों को मैन सिस्टम से जोड़ने रेलवे ने रात 8 से 11 बजे तक तीन घंटे का नॉन इंटरलॉकिंग (एनआई) ब्लॉक लिया। इस दौरान पूरे स्टेशन के प्लेटफॉमों के सिग्नलों का कनेक्शन रूट रिले इंटरलाकिंग सिस्टम डिस्कनेक्ट करके सारी ट्रेनों मैन्यूअली सिग्नल देकर चलाया से गया। इस कारण ट्रेनों को अलग-अलग रोक-रोककर चलाया गया। को स्टेशनों पर रात 11.05 बजे ब्लॉक खत्म होने के बाद ट्रैफिक नार्मल हुआ और ट्रेन रतलाम पहुंचने लगी।

ये प्रमुख ट्रेनें हुई लेट

12948 अजीमाबाद एक्सप्रेस 1.14 घंटे

19490 गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस 0.54 घंटे

19315 वीरभूमि एक्सप्रेस 1.11 घंटे

09195 वडोदरा-मऊ स्पेशल 0.31 घंटे

09448 पटना-अहमदाबाद स्पेशल 2.15 घंटे

19712 भोपाल-जयपुर एक्सप्रेस 1.07 घंटे

02133 बांद्रा टर्मिनस-जबलपुर सुपरफास्ट 0.46 घंटे

09086 इंदौर-मुंबई सेंट्रल तेज एक्सप्रेस 2.55 घंटे

यात्री भी होते रहे परेशान

इससे जहां-तहां खड़ी ट्रेनों के यात्री भी परेशान होते रहे क्योंकि उन्हें प्रत्यक्ष रूप से ट्रेन रोके जाने का कोई कारण दिख नहीं रही था। वहीं मैन्यूअली गाड़ियों का संचालन करने से स्टेशन स्टॉफ को भी काफी भागदौड़ करना पड़ी क्योंकि स्टेशन मास्टर को लिखित या वॉकी-टॉकी से ड्राइवरों को अनुमति देकर पायलेटिंग करके गाड़ियां चलाना पड़ रही थी। काम अभी भी पूरा नहीं हुआ। रेलवे रविवार को भी ब्लॉक लेगा। यह काम पूरा होने पर रतलाम-धौंसवास के बीच डबल लाइन वर्किंग शुरू हो जाएगी यानी सीआरएस की हरी झंड़ी मिलते ही प्लेटफॉर्म 7 और 7-ए दोनों से ट्रेनें चलाई जा सकेगी।

Back to top button