मनोरंजन

70’s Superhit Hindi Song: 5 मिनट 13 सेकंड के इस गाने ने 70 के दशक में लूट ली थी महफिल, धर्मेंद्र का दिखाई दिया था अलग ही अंदाज

Old Hindi Song: 70 के दशक को हिंदी संगीत जगत के लिए सुनहरे दशक के रूप में याद किया जाता है। इस दशक में लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar), किशोर कुमार (Kishor Kumar) और मोहम्मद रफी साहब (Mohammad Rafi)ने कई ऐसे सुपरहिट सदाबहार गानों को अपनी आवाज दी थी जिन्हें लोग इस दौर में भी खूब सुनते हैं। आज हम जिस गाने की बात कर रहे हैं उसे 1973 में ‘मैं तेरे इश्क में’ टाइटल से रिलीज किया गया था। इस गाने को बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र और 70 के दशक में बॉलीवुड की क्वीन कहीं जाने वाली खूबसूरत अभिनेत्री मुमताज (Mumtaj) पर फिल्माया गया था।

इस गाने ने 70 के दशक (70’s Superhit Old Song) में पूरी महफिल लूट ली थी। इतना ही नहीं यह गाना आज के दौर में भी लोग खूब सुनते हैं। यह सुपरहिट गाना (superhit old song) 1973 में रिलीज हुई फिल्म लोफर के लिए बनाया गया था। इस सदाबहार गाने (evergreen old song) में दर्शकों को धर्मेंद्र का अलग ही अंदाज देखने को मिला था। ‘मैं तेरे इश्क में’ गाने में धर्मेंद्र (Dharmendra) का एटीट्यूड वाला अंदाज देखकर लोग आज भी खूब तारीफ करते हैं।

लता मंगेशकर ने दी थी ‘मैं तेरे इश्क में’ गाने (Old Hindi Song) को आवाज

हिंदी संगीत जगत की पार्श्व गायिका स्वर कोकिला लता मंगेशकर की आवाज में स्वरबद्ध ‘मैं तेरे इश्क में’ गाने ने 70 के दशक (70’s Superhit Hindi Song) में धूम मचा दी थी। यह गाना उस दौर में हर किसी की जुबान पर छा गया था। लता मंगेशकर की सुरीली आवाज (Lata Mangeshkar song) और मुमताज की खूबसूरती के साथ धर्मेंद्र (Dharmendra) के दमदार अभिनय ने इस गाने को हमेशा हमेशा के लिए अमर बना दिया था। लता मंगेशकर की जादुई आवाज के चलते इस सदाबहार गाने (evergreen Hindi song) को आज के दौर में भी खूब सुना और देखा जाता है।

इस बेहतरीन गाने को लक्ष्मीकांत प्यारेलाल जी ने मधुर संगीत से सजाया था। स्वर कोकिला लता मंगेशकर की जादुई आवाज और लक्ष्मीकांत जी (Lakshmikant Pyarelal) के दिल को छू लेने वाले संगीत का जादू लोगों पर आज भी बरकरार है। यही कारण है कि इस सदाबहार गाने (Lata Mangeshkar evergreen song) को देखने और सुनने वाले हिंदी संगीत प्रेमियों की संख्या में 5 दशक बाद भी कोई कमी नहीं आई है। पिछले लगभग 53 वर्षों से यह गाना हिंदी संगीत को पसंद करने वाले लोगों के दिलों पर राज कर रहा है।

Back to top button