Ratlam Railway Mandal: मल्हारगढ़-मंदसौर सेक्शन का आज होगा निरिक्षण, कल 120 की स्पीड से होगा ट्रायल

Ratlam Railway Mandal: रतलाम रेलवे मंडल आज मंगलवार को सीआरएस मल्हारगढ़-मंदसौर नई ब्रॉडगेज लाइन का मोटर ट्राली से 8.30 घंटे तक निरीक्षण करेंगे। सीआरएस स्पेशल 10 मार्च को सुबह रतलाम और यहां से रवाना होकर सुबह 8 बजे मल्हारगढ़ पहुंचेगी। आधे घंटे अधिकारियों के साथ प्रोजेक्ट का अपडेट लेने के बाद सीआरएस सुबह 8.30 बजे मोटर ट्रॉली में बैठकर सेक्शन चेक करने निकलेंगे। लगभग 24 किमी लंबे सेक्शन में ट्रैक, ब्रिज, ओएचई, सिग्नलिंग आदि चेक करते हुए सीआरएस शाम 5 बजे मंदसौर पहुंचेंगे। वहां से फिर रतलाम आएंगे। दूसरे दिन सुबह 7.10 बजे सीआरएस इंजन और ऑब्जर्वेशन कार से मंदसौर जाएंगे। इसी इंजन और ऑब्जर्वेशन कार से सुबह 8.40 बजे से मंदसौर-मल्हारगढ़ का 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पर स्पीड ट्रायल करेंगे। इसके बाद दोपहर को रतलाम आकर मुंबई के लिए रवाना होंगे।
बता दें कि सीआरएस निरीक्षण से पहले मुंबई हेडक्वार्टर की टीम चीफ इंजीनियर के साथ सेक्शन का निरीक्षण कर रही है। रेलवे को उम्मीद है कि मल्हारगढ़ से मंदसौर के बीच नई लाइन पर ट्रेन चलाने के लिए सीआरएस परमिशन मिल जाएगी। ऐसा होने पर पूरा रतलाम-नीमच सेक्शन डबलिंग वाला हो जाएगा। इसके पहले धाँसवास से मंदसौर और नीमच से मल्हारगढ़ तक नई लाइन सेट्रेनें चल रही है।
