कारोबार
Trending

Ration Scheme Alert: मप्र के इन जिलों के लाखों लोगों का राशन कार्ड से हटेगा नाम, आदेश जारी

Ration Scheme Alert: देश के गरीब लोगो के लिए राशन कार्ड योजना चलाया जाता है। इस योजना के अंतर्गत गरीब लोगों को कम लागत पर राशन दी जाती है ताकि वह अपने परिवार का पेट भर पाए। केंद्र सरकार के द्वारा चलाई जा रही राशन योजना में कई बार भ्रष्टाचार देखने को मिलता है।

सरकार के द्वारा भ्रष्टाचार रोकने के लिए राशन कार्ड ई केवाईसी की प्रक्रिया जरूरी कर दी गई लेकिन कई बार कहने के बाद भी कई लोगों ने अभी तक ई केवाईसी नहीं कराया है।

लाखों लोगों का राशन कार्ड लिस्ट से हटेगा नाम (Ration Scheme Alert)

कई बार डेडलाइन बढ़ाने के बाद अब सरकार ने फैसला किया है कि जिन लोगों ने तय डेडलाइन में ई केवाईसी की प्रक्रिया पूरी नहीं की है उनका नाम राशन कार्ड लिस्ट से हटा दिया जाएगा।

क्यों ई केवाईसी की प्रक्रिया है जरूरी?

राशन कार्ड योजना में कई बार भ्रष्टाचार की घटनाएं देखने को मिलती है। सरकार के पास कई ऐसी शिकायत पहुंची है कि कुछ लोग मृत लोगों के नाम पर भी राशन योजना का लाभ ले रहे हैं। वहीं कई ऐसे लोग हैं जो दो-दो राशन कार्ड बना कर योजना का लाभ उठा रहे हैं। सरकार के द्वारा इन सभी फ्रॉड की घटनाओं को रोकने के लिए ही ई केवाईसी की प्रक्रिया जरूरी की गई है।

मध्य प्रदेश के रतलाम नीमच इंदौर भोपाल सहित तमाम जिलों से लाखों लोगों का नाम राशन कार्ड लिस्ट से हटाया जाएगा। ई केवाईसी नहीं करने वाले लोगों को अप्रैल महीने का राशन नहीं मिलेगा।

Related Articles

Back to top button