कारोबार

भारत में पेट्रोल डीजल के रेट में हो सकती है जबरदस्त बढ़ोतरी, सामने आई चौकाने वाली रिपोर्ट, देखें

Petrol diesel price hike: अगले दो से तीन महीना में भारत में पेट्रोल डीजल के रेट में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। मिडिल ईस्ट युद्ध के कारण हालत काफी बदल चुके हैं और अब होर्मूज द्वीप में भी ईरान के द्वारा टैक्स वसूला जाएगा।

टैक्स का क्या पड़ेगा असर

सामने आई जानकारी के अनुसार अगर ईरान टैक्स लगा देता है तो इसका सीधा असर भारत पर देखने को मिलेगा।भारत में आने वाले कच्चे तेल पर अगर ईरान टैक्स लगा देता है तो इससे कच्चे तेल के रेट में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी इसके साथ ही साथ शिपिंग भी महंगी हो जाएगी।

सिपिंग और कच्चे तेल के रेट में बढ़ोतरी का सीधा असर पेट्रोल डीजल के रेट पर देखने को मिलेगा। भारत में पेट्रोल डीजल के रेट में जबरदस्त बढ़ोतरी हो जाएगी। पेट्रोल डीजल के रेट में बढ़ोतरी होने से आम जनता को झटका लगेगा। भले ही सरकार के द्वारा इस पर कोई अपडेट नहीं दी गई है लेकिन जानकारों की माने तो अगर टोल टैक्स होर्मूज द्वीप में भारत पर लगाया जाता है तो भारत में तेल महंगा हो जाएगा।

अभी तक कई देशों ने कच्चे तेल के रेट में बढ़ोतरी किया है। भारत के कई पड़ोसी देशों में तो पेट्रोल डीजल के रेट में भी जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। भारत में प्रीमियम पैट्रोल डीजल महंगा हुआ है लेकिन अभी तक नॉर्मल पेट्रोल डीजल के रेट में किसी भी तरह का बदलाव देखने को नहीं मिला है। जानकारों की माने तो अगर हालात सुधारते नहीं है तो आने वाले समय में पेट्रोल डीजल के रेट में बढ़ोतरी हो जाएगी।

Related Articles

Back to top button