कारोबार

बड़ी अपडेट: इस दिन लागू हो सकता है 8th Pay Comission, सैलरी में होगी जबरदस्त बढ़ोतरी

8th Pay Comission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। आठवां वेतन आयोग जल्द लागू हो सकता है क्योंकि आयोग के द्वारा अब मात्र 13 महीने में रिपोर्ट सौंप दिया जाएगा। केंद्र सरकार के द्वारा भी आठवां वेतन आयोग लागू करने की तैयारी तेज कर दी गई है।

सैलरी में होगी जबरदस्त बढ़ोतरी

आठवां वेतन आयोग लागू होते ही कर्मचारियों के सैलरी में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिलने वाली है। बेसिक सैलरी में जबरदस्त उछाल देखने को मिलेगा। वहीं दूसरी तरफ केंद्रीय कर्मचारी आठवां वेतन आयोग के साथ-साथ पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने की मांग कर रहे हैं, हालांकि सरकार के द्वारा स्पष्ट शब्दों में कहा गया है कि अभी हम इस मुद्दे पर कोई चर्चा नहीं कर सकते।

कब लागू होगा आठवां वेतन आयोग

सामने आई जानकारी के अनुसार आठवां वेतन आयोग साल 2027 जनवरी तक लागू हो सकता है।हालांकि सरकार के द्वारा अभी इसको लेकर कोई भी स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है। आठवां वेतन आयोग का रिपोर्ट 13 महीने में सरकार को सौंप दिया जाएगा इसके बाद प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

आठवां वेतन आयोग ने साफ किया है कि जो भी संगठन या यूनियन आयोग की विजिटिंग टीम से बातचीत करना चाहते हैं. उन्हें 10 अप्रैल 2026 तक ईमेल के जरिए अपॉइंटमेंट लेना होगा। इसके साथ ही साथ पेंशन, भत्तो पर फीडबैक देने के लिए 30 अप्रैल तक का डेडलाइन दिया गया है।

इसी फीडबैक के आधार पर आगे की सिफारिशें तैयार की जाएंगी. जो आने वाले समय में लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स का भविष्य तय करने वाली है.

Related Articles

Back to top button