Today Mandi Bhav: मंदसौर मंडी में हर दिन 18 हजार कहों की आवक, देखिए आज का भाव

Mandi Bhav: मंदसौर कृषि उपज मंडी इन दिनों लहसुन की बंपर आवक से सफेद नजर आ रही है। मंडी परिसर में जहां तक नजर जा रही है वहां तक लहसुन के ढेर दिखाई दे रहे हैं। प्रतिदिन 16 से 18 हजार कट्टों की आवक से नीलामी स्थल से लेकर तौल कांटों तक दबाव बना हुआ है। मंडी समिति के अनुसार लहसुन के भाव गुणवत्ता के आधार पर 3 हजार से 8 हजार रुपए प्रति क्विंटल तक मिल रहे हैं। हालांकि किसानों का कहना है कि बढ़ती लागत, बीज, खाद, सिंचाई और मजदूरी को देखते हुए मौजूदा दाम संतोषजनक नहीं हैं। अधिक आवक के चलते मंडी प्रशासन ने व्यवस्थाओं का विस्तार किया है, ताकि तुलाई और नीलामी में देरी न हो। फिर भी भीड़ के कारण किसानों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।
इस प्रकार रहा आज विभिन्न मंडियों में फसलों का भाव
नीमच मंडी (Neemuch Mandi) में आज गेहूं 2201 से 3015, मक्का पीली 1500 से 2165, जी 2100 से 2360, उड़द 3800 से 6800, चना 4000 से 5401, मसूर 4780 से 6181, चना डॉलर 5500 से 7250, सोयाबीन 4000 से 5311, रायड़ा (सरसों) 4150 से 6325, मूंगफली 3600 से 7001, अलसी 6800 से 7435, तिल्ली 4502 से 9681, पोस्ता 60000 से 143000, मेथी 3500 से 5714, धनिया 6000 से 9600, अजवाइन 6300 से 13070, इसबगोल 8200 से 13700, कलौंजी 9200 से 23800, लहसुन 4100 से 12351, प्याज 295 से 1400, अश्वगंधा 11000 से 28300, तुलसी बीज 7700 से 16851, चिया बीज 8500 से 17450, किनोवा 2300 से 4800 रुपए।
मंदसौर मंडी
मक्का 1431 से 1611, उड़द 4953 से 6000, सोयाबीन 4000 से 5270, गेहूं 2271 से 2600, चना 4800 से 52170, मसूर 5500 से 6262, धनिया 6500 से – 8350, लहसुन 3000 से 8800, मैथी 4300 से 6500, अलसी 6975 से 7155, सरसों 5500 से 6241, तारामीरा 4253 से 4461 इसबगोल 10500 से 12900, प्याज 400 से 1152, तुलसी बीज 9100 से 13101, चना डॉलर 5425 से 7084, तिल्ली 6801 से 9200, मटर 2700 से 3500, असालिया 4897 से 5695, मूंगफली 6000 से 7390, चिया 12000 से 17501, किनोवा 3500 से 3800 रुपए।
जावरा मंडी
सोयाबीन 4700 से 5370, रावा 5300 से 6250, अलसी 7100 से 7244, तिल 7700 से 9705, गेहूं 2250 से 2700, मक्का 1400 से 1761, चना 4485 से 5555, चना डालर 7000 से 8400, मसूर 4500 से 6300, बटला 3290 से 4751, उड़द 4000 से 7480, मैथीदाना 4400 से 8501, असालिया 4900 से 5900, कलौंजी 17000 से 18000, अजवाइन 10000 से 12400, जीरा 13000 से 17800, खसखस 100000 से 134000, ईसबगोल 10100 से 11700, तुलसी 11000 से 14600, धनिया 5500 से 9400, लहसुन 3200 से 12200, प्याज 200 से 1240, किनौवा 3000 से 3500 रुपए।
सीतामऊ मंडी
सोयाबीन (Soybean) 4690 से 5260, गेहूं 2080 से 2400, लहसुन 3200 से 8180, मेथी 4670 से 5000, अलसी 6000 से 6651, चना 4250 से 4940, प्याज 250 से 1420, मक्का 1170 से 1530, मुंगफली 5350 से 6600, मसूर 5340 से 5960, धनिया 5700 से 8491, रायड़ा 5150 से 6060 रुपए।
रतलाम मंडी
गेहूं लोकवन 2600 से 2761, गेहूं मिल 1900 से 2597, मक्का 1200 से 1680, चना विशाल 4600 से 5400, चना इटालियन 4900 से 5420, चना डालर 6700 से 8701, तुवर 7200 से 7400, सोयाबीन पीला 2951 से 5751, मटर 3251 से 4830, कपास डीसीएच 6605 से 7760, लहसुन 1200 से 8900, प्याज 425 से 1500 रुपए।
सैलाना मंडी
सोयाबीन 2802 से 5811, गेहूं 2251 से 2691, चना 3200 से 5051, मटर 2650 से 3591, रायड़ा 5200 से 5999, प्याज 251 से 1512, लहसुन 450 से 8691 रुपए।
नामली मंडी
गेहूं लोकवन 2351 से 2551, सोयाबीन पीला 2701 से 4871, लहसुन 1000 से 7510 रुपए।


















