अन्य राज्य
राजस्थान में दर्दनाक हादसा : स्कूल के पास तालाब में डूबे 4 भाई-बहनों की मौत, 2 बच्चों को ग्रामीणों ने बचाया

राजस्थान के डूंगरपुर के बड़ी गांव में वात्रक तालाब में नहाने पहुंचे 4 बच्चों की डूबने से मौत हो गई. इनमें 3 सगे भाई-बहन और एक उनकी फुफेरी बहन है. वहीं, 2 बच्चों को ग्रामीणों ने बचा लिया. सभी एक ही गांव और परिवार के थे. घटना रविवार सुबह 10 बजे की है. इस घटना से समूचे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है.
धम्बोला थाना पुलिस के अनुसार 6 बच्चे स्कूल के बाद बने तालाब में नहाते समय गहराई में चले गए थे. हादसे में बड़ी गांव के रहने वाले बाबूसिंह डामोर की बड़ी बेटी हिना (24), बेटा प्रतीक (20), छोटी बेटी इशिता (15) की मौत हो गई.
बच्चों की फुफेरी बहन रौनक (20) पुत्री गौतम भाई परमार निवासी पालनपुर ने भी दम तोड़ दिया. ग्रामीणों ने राजवीर पुत्र कोहरा डामोर, जयसिंह पुत्र सुरेश डामोर को बचा लिया. दोनों घायल सीमलवाड़ा हॉस्पिटल में एडमिट हैं.