नीमच

Neemuch News: नीमच शहर में 15 फरवरी से शुरू होगा 25 दिवसीय एडवांस योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर, बैठक में लिया निर्णय

Neemuch News: नीमच शहर में 25 दिवसीय एडवांस योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर 15 फरवरी से 11 मार्च तक प्रतिदिन सुबह 6 से 7:45 बजे तक नगरपालिका स्थित सभा कक्ष, गांधी चौराहा, मंदसौर तथा सांस्कृतिक भवन, भानपुरा में संचालित होगा। शिविर में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को योग शिक्षक प्रशिक्षण का प्रमाण-पत्र दिया जाएगा। चयनित सह-योग शिक्षकों को पतंजलि योगपीठ हरिद्वार में पांच दिवसीय निशुल्क विशेष प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा।

शिविर को लेकर दशपुर कुंज में बैठक का आयोजन किया गया। इसमें बताया गया कि जिले में निःशुल्क योग कक्षाएं संचालित होने से लोगों को शारीरिक, मानसिक और सामाजिक स्तर पर लाभमिलेगा। योग के माध्यम से व्यक्तिगत स्वास्थ्य में सुधार के साथ अनुशासित और शांतिपूर्ण समाज के निर्माण में सहयोग मिलेगा।

शिविर में रोगानुसार योग, आयुर्वेद पैकेज, एक्यूप्रेशर, अष्टांग योग, जल नेति, सूत्र नेति, कुंजल क्रिया और यज्ञ का प्रशिक्षण दिया जाएगा। बैठक में महेश कुमावत, बंसीलाल टॉक, बृजमोहन सोनी, डॉ. मनीष व्यास, राकेश सिंह केलवा, त्रिलोक सोनी सहित अन्य सह-योग शिक्षक और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Back to top button