नीमच

Neemuch News: नीमच जिले में विकास ने पकड़ी रफ्तार, कुकड़ेश्वर में मार्ग का शुरू हुआ कायाकल्प

Neemuch News: नीमच जिले में एक बार फिर विकास ने तेज रफ्तार पकड़ ली है। नगर परिषद क्षेत्र में विकास कार्यों ने रफ्तार पकड़ ली है। लंबे समय से जर्जर सड़क, उड़ती धूल और बरसात में जलभराव से परेशान रामपुरा रोड क्षेत्र के रहवासियों को जल्द राहत मिलने वाली है। नगर के मुख्य मार्ग पर सड़क निर्माण और चौड़ीकरण का कार्य शुरू हो चुका है। यह कार्य बस स्टैंड सब्जी मंडी पुलिया से डाक बंगला तक दोनों ओर सीमेंट कांक्रीट रोड के रूप में किया जा रहा है।

निर्माण कार्य मुख्यमंत्री अधोसंरचना योजना 2021 के चौथे चरण के तहत विशेष विकास निधि से कराया जा रहा है। पुरानी कच्ची और क्षतिग्रस्त सड़क को खोदकर नई गिट्टी बिछाई जा रही है। इससे व्यापारिक गतिविधियों को गति मिलने के साथ राहगीरों को कीचड़ और धूल से भी निजात मिलेगी। हालांकि निर्माण अवधि में कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहने की संभावना है। गुणवत्ता जांच के लिए नगर परिषद अध्यक्ष उर्मिला पटवा, सीएमओ सहित अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। अध्यक्ष उर्मिला पटवा ने बताया कि वर्षाकाल में सब्जी मंडी से डाक बंगला तक मार्ग अत्यंत खराब हो जाता था। शासन की योजना के तहत दोनों ओर से अतिक्रमण हटाकर सड़क चौड़ी की जा रही है, जिससे आवागमन सुगम होगा और दोनों तरफ सीसी रोड बनने से क्षेत्रवासियों को स्थायी राहत मिलेगी।

कमल सिंह परमार, सीएमओ कुकड़ेश्वर ने बताया कि ठेकेदार द्वारा कार्य को समय सीमा के भीतर पूरा कर लिया जाएगा। बारिश के दिनों में आम लोगों स्कूल के बच्चों व रोड से गुजरने वाले मुसाफिरों को काफी परेशानी आ रही थी रोड चोड़ा होने से आवागमन भी सुगम होगा।

Back to top button