Haryana News: हरियाणा के सिरसा जिले में बिजली निगम एसडीओ कार्यालय का बनेगा नया भवन, 2 करोड़ रुपए होंगे खर्च

Haryana News: हरियाणा प्रदेश में सिरसा जिले के डबवाली शहर में सिरसा रोड पर स्थित बिजली निगम के उपमंडल अधिकारी कार्यालय की नई बिल्डिंग का निर्माण होगा। इसका कार्य शुरू कर दिया है। भवन पर लगभग 2 करोड़ रुपये खर्च होंगे। नए एसडीओ कार्यालय में स्पेश और व्यवस्थाएं बेहतर होंगी जिससे कर्मचारियों और आमजन को सुविधाजनक सेवाएं मिलेंगी।
बिजली निगम में पुराने एसडीओ कार्यालय की बिल्डिंग काफी पुरानी व जर्जर होने से बारिश के दिनों में छतों से पानी टपकता रहता है परंतु ओर बिल्डिंग न होने के चलते एसडीओ कार्यालय वहीं संचालित हो रहा है। पुराने भवन में जगह की कमी होने के चलते उपभोक्ताओं व कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इसी को देखते हुए बिजली निगम ने नई बिल्डिंग के निर्माण कार्य शुरू कर दिया है।
जिसमें करतार कांट्रेक्टर की ओर से पौने 2 करोड़ की लागत से भव्य भवन का निर्माण कार्य किया जा रहा है। जिसका निर्माण कार्य 1 साल में दिसंबर माह में पूरा किया जाएगा। नई बिल्डिंग में आधुनिक सुविधाओं के साथ पर्याप्त कार्यालय कक्ष, रिकॉर्ड रूम और उपभोक्ताओं के लिए बैठने की बेहतर व्यवस्था की जाएगी।
