नीमच

Neemuch News: नीमच में 3 करोड़ से बन रहा है सर्वसुविधायुक्त स्टेडियम, तीन महीने में होगा तैयार

Neemuch News: नीमच शहर में वैसे तो डॉ. राजेंद्रप्रसाद फुटबॉल स्टेडियम सहित स्विमिंग पूल भी है। सर्वसुविधायुक्त खेल स्टेडियम एक भी नहीं है। सालों से इसे लेकर मांग की जाती रही है। विधानसभा चुनाव के पहले मप्र शासन द्वारा करीब 3 करोड़ रुपए स्टेडियम के लिए स्वीकृत किए थे।

इसके लिए सिटी रोड और राजीव नगर-सब्जी मंडी रोड के बीच स्थित बगीचा नंबर-12 की जमीन चुनी। वर्तमान में राजीवनगर की तरफ वाले हिस्से में निर्माण जारी है। 65 फीसदी काम पूरा हो चुका है। बाकी मार्च तक पूर्ण करने के साथ खिलाड़ियों के लिए खोलने का लक्ष्य है।

स्टेडियम चारों तरफ से कवर्ड होगा

एक तरफ मुख्य मंच व तीन तरफ बैठने के लिए पैवेलियन रहेगा। खिलाड़ियों के लिए चेंजिंग रूम, सुविधाघर आदि के साथ प्रवेश के लिए दो द्वार रहेंगे। इसमें कबड्डी, कुश्ती, बैडमिंटन, टेनिस कोर्ट सहित अन्य खेलों के लिए सुविधा मिलेगी। खास बात यहां रात में भी प्रतियोगिताएं आयोजित की जा सकेंगी। इसके लिए पलडलाइट लगाने की भी योजना है।

Back to top button