मंदसौर

Mandsaur News: मंदसौर जिले में चला प्रशासन का पीला पंजा, 30 लाख की सरकारी जमीन से हटाया अतिक्रमण

Mandsaur News: मंदसौर जिले में दलौदा के चौपाटी क्षेत्र में शासकीय भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण को शुक्रवार सुबह हटाया गया। बीते दिनों तहसीलदार वंदना हरित ने नोटिस जारी कर 7 दिन में अतिक्रमण हटाने को कहा था। जब अतिक्रमण नहीं हटाया तो प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर अवैध ढांचे ढहा दिए। पटवारी चंद्रकांत गहलोत ने बताया कि 1 अप्रैल 2025 को पारित आदेश के अनुसार ग्राम दलौदा चौपाटी स्थित शासकीय भूमि सर्वे नंबर 67 (कुल रकबा 1.777 हेक्टेयर) पर अज्ञात व्यक्तियों ने 10 बाय 30 फीट की दो दुकानें व 10 बाय 15 फीट का मकान बनाकर अवैध अतिक्रमण किया था।

तहसील न्यायालय ने संबंधित अतिक्रमण तीन दिन में स्वयं हटाने हेतु दिए थे निर्देश

तहसील न्यायालय ने संबंधित अतिक्रमण तीन दिन में स्वयं हटाने के निर्देश दिए थे। निर्धारित समयावधि में अतिक्रमण नहीं हटाने पर प्रशासन ने कार्रवाई कर अवैध ढांचे ढहा दिए। कार्रवाई के दौरान सरपंच प्रतिनिधि अनिल कैथवास, मौजा पटवारी चंद्रकांत गहलोत सहित तहसील के पटवारियों का दल और पुलिस बल मौजूद रहा। राजस्व अमले की निगरानी में अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया पूरी की गई। तहसीलदार हरित ने बताया कि कार्रवाई में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाकर करीब 30 लाख रुपए की बेशकीमती भूमि मुक्त कराई गई है।

Back to top button