कारोबार

Today Mandi Bhav: आलू-प्याज, लहसुन की आवक बढ़ी, उड़द ऊंचे में 9300 रु. बिकी, देखिए मंडी भाव

Mandi Bhav: मध्यप्रदेश राज्य के इंदौर शहर स्थित चोइथराम मंडी में शनिवार को आलू, प्याज और लहसुन की आवक मजबूत रही। मंडी में आलू की कुल आवक 30 से 35 हजार कट्टे दर्ज की गई। लगातार बनी अच्छी सप्लाई के चलते आलू की उपलब्धता पर्याप्त बनी हुई है। प्याज की आवक भी संतोषजनक रही और मंडी में 20 से 25 हजार कट्टे प्याज पहुंचे। बाहर से लगातार ट्रकों के माध्यम से माल आने से कारोबार सामान्य गति से चलता रहा। लहसुन की क्वालिटी के अनुसार लेवाली देखने को मिली। व्यापारियों के मुताबिक आवक में कोई खास कमी नहीं है, जिससे बाजार में सप्लाई संतुलित बनी हुई है। आलू ज्योति नया 1000 से 1200 आलू चिप्स 1500 से 1800 ज्योति पुराना 900 से 1200 राशन आलू 900 से 1100 गुल्ला 300 से 700 प्याज महाराष्ट्र 1600 से 2000 प्याज लोकल 1000 से 1600 एवरेज 500 से 800 गोल्टा 800 से 900 गोल्टी 400 से 500 लहसुन सुपर बोल्ड 12500 से 13000 मीडियम 6000 से 9000 बारीक 4000 से 6000 रुपए प्रति क्विंटल रहा।

नीमच मंडी में उड़द ऊंचे में 9300 रुपए बिकी

नीमच मंडी में आज उड़द की ऊंचे में 9300 रुपए तक की खरीदी हुई। इसके अलावा मंडी में आज गेहूं 2300 से 2750, मक्का पीली 1500 से 2300, जी 2300 से 2465, चना 4800 से 5631, मसूर 4899 से 6499, चना डॉलर 4600 से 8707, सोयाबीन 3500 से 5750, रायड़ा (सरसों) 5000 से 6900, मूंगफली 6000 से 8200, अलसी 6500 से 8028, तिल्ली 5000 से 10801, पोस्ता 96000 से 141000, मेथी 3201 से 6000, धनिया 7000 से 10200, अजवाइन 8500 से 14051, इसबगोल 9000 से 14000, कलौंजी 11000 से 24800, लहसुन 4150 से 13001, प्याज 300 से 1474, अश्वगंधा 10000 से 27001, तुलसी बीज 10700 से 17451, चिया बीज 12800 से 21200, किनोवा 3200 से 5400 रुपए रहा।

रतलाम मंडी

गेहूं लोकवन 2626 से 3000, गेहूं मिल 2424 से 2550, मक्का 1171 से 1629, चना विशाल 4860 से 5320, चना इटालियन 4910 से 5492, चना डालर 6890 से 8450, सोयाबीन पीला 3500 से 5849, बटला 2901 से 4900, कपास डीसीएच 7700 से 7780, पूरानी लहसून 1200 से 10181, नई लहसून 1551 से 11000, प्याज 250 से 1501 रुपए रहा।

सीतामऊ मंडी

सोयाबीन 4720 से 5480, गेहूं 2410 से 2680, लहसुन 2910 से 9310, मेथी 4860 से 5666, अलसी 7011 से 7360, चना 4630 से 5150, प्याज 150 से 910, मक्का 1350 से 1640, मुंगफली 5510 से 7510, धनिया 5060 से 7600, रायड़ा 5280 से 6390 रुपए रहा।

सैलाना मंडी

सोयाबीन 3800 से 6680, गेहूं 2321 से 2982, रायड़ा 5291 से 5700, प्याज 151 से 1400, लहसून 1551 से 6711 रुपए रहा।

नामली मंडी

गेहूं लोकवन 2499 से 2756, सोयाबीन पीला 4750 से 5300, लहसून 1000 से 10511 रुपए रहा।

Back to top button