कारोबार

Soybean Oil Rate Hike: सोयाबीन तेल 14 रुपए और मूंगफली तेल 24 रुपए हुआ महंगा, देखिए आज का थोक बाजार भाव

Soybean And Peanut Oil Rate Update: साल के पहले महीने मे ही खाद्य तेल में तेजी देखने को मिल रही है। तेल के थोक भाव 24 रुपए प्रति किलो बढकर 187 रुपए और सोयाबीन तेल 14 रुपए प्रति किलो की तेजी के साथ 149 रुपए पर पहुंच गया है। इसका सीधा असर घरेलू रसोई पर पडने लगा है। सोयाबीन और मूंगफली के तेल की कीमत बढ़ने से आमजन की जेब का खर्च भी बढ़ गया है। इन दिनों विदेश में भी मूंगफली की मांग बढ़ने के कारण मूंगफली के तेल की कीमतों पर असर पड़ा है।

बता दे कि पिछले साल सोयाबीन और मूंगफली तेल के भाव में खास तेजी नहीं थी। मार्च-अप्रैल 2025 में जिले में सोयाबीन तेल 125 से 140 रुपए किलो और मूंगफली तेल 140 से 155 रुपए किलो के बीच रहा। दोनों तेलों के भाव लगभग बराबर होने से उपभोक्ताओं का झुकाव मूंगफली तेल की ओर बढ़ गया था। अच्छी पैदावार, विदेशों से पाम ऑइल की नियमित आवक और मांग के अनुरूप आपूर्ति के चलते पूरे साल भाव सामान्य रहे। थोक व्यापारियों के अनुसार दिसंबर से मूंगफली तेल में हल्की तेजी शुरु हुई थी। सोयाबीन तेल मे भी तेजी की पकड़ हुई। लेकिन – जनवरी आते-आते रसोई मे इसका असर पड़ने लगा। फिलहाल – सोयाबीन तेल अपेक्षाकृत सस्ता होने – से ग्राहकों का रुझान फिर उसी ओर बढ़ रहा है।

शादी सीजन की शुरुआत से मांग और बढ़ेगी

व्यापारियों का कहना है कि केंद्र सरकार की यूरोपीय संघ से संभावित फ्री ट्रेड डील के कारण मूंगफली की विदेशी मांग बढ़ी है। मंडियों में मूंगफली के भाव मजबूत हैं और लंबे समय बाद सोयाबीन भी करीब 5000 रुपए प्रति क्विंटल बिक रहा है। इससे दोनों तेलों में तेजी आई है। इसके अलावा लग्नसरा (शादी सीजन) की शुरुआत से मांग और बढ़ेगी। ऐसे में आने वाले दिनों में तेल के भाव ऊंचे बने रहने की संभावना है।

Back to top button