कारोबार

Silver Rate Hike: लगातार दूसरे दिन फिर बढ़े चांदी के दाम, असमंजस में निवेशक

Silver Rate Update Today: लगातार दूसरे दिन कीमत में बढ़ोतरी होने के बाद चांदी एक बार फिर पटरी पर आ गई है। चांदी की कीमतों में आज बुधवार 4 फरवरी को 9,573 प्रति किलो के हिसाब से बढ़ते देखने को मिली है। मंगलवार, बुधवार दो दिन में चांदी की कीमतों में लगभग 14000 रुपए का उछाल देखने को मिला है। आज 4 फरवरी को चांदी 9573 की बढ़त के साथ 2,73,538 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई है। वहीं बुधवार को इसकी कीमत 2,63,965 रुपए प्रति किलो पर थी।

बता दें कि वायदा से लेकर सर्राफा बाजार तक चांदी ने ऐसी रफ्तार पकड़ी की भाव आसमान तक पहुंच गए। लेकिन, पिछले तीन दिन लगातार भाव में गिरावट आई। चौथे दिन भाव थोड़े बढ़े। अब चांदी ने अच्छे-अच्छे जानकार निवेशकों के गणित फैल कर दिए है। बाजार में फिलहाल असमंजस की स्थिति है। गोल्ड और सिल्वर मार्केट में लगातार तीन दिन की गिरावट के बाद मंगलवार को तेजी रही। वायदा बाजार में चांदी के दामों में बढ़त देखने को मिली है। एक किलो चांदी का भाव 2.73 लाख रुपए पर पहुंच गया है। इससे पहले तीन दिनों में चांदी की कीमत 1.60 लाख रुपए कम हो चुकी थी।

सराफा बाजार में 2.73 लाख रुपए प्रति किलो बिक रही चांदी…

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार मंगलवार को सर्राफा बाजार में चांदी 2,73,538 रुपए प्रति किलो बिक रही है। कीमतों में गिरावट आने के बाद सर्राफा बाजार में चांदी की फिजिकल डिमांड बढ़ गई है। जिस वजह से चांदी की कीमतों में भी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। सोने चांदी की कीमतों में आई बड़ी गिरावट के पीछे मुख्य कारण लोगों द्वारा की गई मुनाफा वसूली को माना जा रहा है। कीमतों में हुई गिरावट की वजह से लोगों की फिजिकल डिमांड बढ़ने से एक बार फिर चांदी की कीमतें पटरी पर आ गई है।

मार्जिन मनी बढ़ने से सोने चांदी की कीमतों पर बना दबाव

सोने और चांदी की कीमतों पर इन दोनों मार्जिन मनी बढ़ने से दबाव बना हुआ है। यही कारण है कि चांदी के साथ-साथ पिछले तीन दिनों में सोने की कीमतों में भी बड़ी गिरावट देखने को मिली है। सेबी रजिस्टर्ड कमोडिटी एक्सपर्ट की माने तो सीएमई ने कॉपर के बाद सोने की मार्जिन मनी 6% से बढ़कर 8% और चांदी के मार्जन मनी 11% से बढ़ाकर 15% कर दी है। जिस वजह से आने वाले समय में भी दोनों चमकीली धातुओं पर दबाव बने रहने का अनुमान है।

Back to top button