Silver Rate Live: चांदी की कीमतें हुई धड़ाम, 1 दिन की बड़ी गिरावट के साथ अर्श से फर्श पर पहुंच गए धाम

Silver Rate Down Update: चांदी की कीमतों में लगातार पिछले कुछ दिनों से चल रहा बढ़ोतरी का दौर आज रुक गया है। एमसीएक्स की रिपोर्ट के अनुसार चांदी में आज बड़ी गिरावट देखने को मिली है। बता दें कि कल गुरुवार को बड़ी बढ़त के बाद चांदी की कीमतें (silver rate hike) चार लाख के पार पहुंच गई थी। वहीं आज सुबह बाजार खोलते ही चांदी में गिरावट (silver rate down update) का सिलसिला शुरू हो गया। एमसीएक्स की रिपोर्ट के अनुसार चांदी के दाम गुरुवार को 3,99,893 रुपए प्रति किलो के स्तर पर बंद हुए थे। वहीं आज 30 जनवरी शुक्रवार को चांदी की कीमतें दोपहर 3:37 बजे लगभग 15% की गिरावट के बाद 3,36,566 प्रति किलो पर पहुंच गई हैं।
वैश्विक स्तर पर अमेरिकी डॉलर (dollar rate hike) में आई मजबूती बनी चांदी की कीमतों में गिरावट का कारण
चांदी की कीमतों में हुई आज बड़ी गिरावट के पीछे मुख्य कारण वैश्विक स्तर पर अमेरिकी डॉलर (dollar rate hike) में आई मजबूती को माना जा रहा है। डॉलर सूचकांक में वृद्धि के पिछे फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों को अपरिवर्तित रखने के फैसले को भी माना जा रहा है। वैश्विक बाजार में हो रहे उथल-पुथल के बीच डॉलर में आई मजबूती के बाद आज चांदी की कीमत (silver rate update) एमसीएक्स की रिपोर्ट के अनुसार दोपहर 3:37 बजे तक 63,327 रुपए की गिरावट के साथ 3,36,566 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई हैं। सराफा कारोबारियों के अनुसार निवेशकों की मुनाफा को वसूली के चलते चांदी की कीमतों में अभी और भी गिरावट देखने को मिल सकती है।

जनवरी महीने में चांदी की कीमतों में हुई 1,26,743 रुपए प्रति किलो की बढ़ोतरी
चांदी की कीमतों में जनवरी महीने में बंपर बढ़ोतरी देखने को मिली थी। चांदी के दाम पिछले 29 दिनों में 1,26,743 रुपए प्रति किलो की बढ़त के साथ 3,57,163 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गए थे। 31 दिसंबर 2025 को 1 किलो चांदी की कीमत 2,30,420 रुपए प्रति किलो के स्तर पर थी। वहीं आज बड़ी गिरावट के बाद चांदी के दाम एक बार फिर नीचे आ गए हैं।










