Silver Price Update: अर्श से फर्श पर पहुंचे चांदी के दाम, एक दिन में हुई 15 हजार रुपए की बड़ी गिरावट

Today Silver Rate Update: चांदी की कीमतों में आज बड़ी गिरावट देखने को मिली है। पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बढ़ोतरी के कारण चांदी की कीमतें आसमान पर पहुंच गई थी। लेकिन आज 15 हजार रुपए की बड़ी गिरावट के साथ एक बार फिर चांदी नीचे आ गई है। इंडिया बुलियन एवं ज्वेलर्स एसोसिएशन की रिपोर्ट के अनुसार आज चांदी की कीमतें बाजार खोलते ही 5% की गिरावट के साथ 3 लाख प्रति किलो के पास पहुंच गई है। चांदी की कीमतें आज वीरवार की सुबह 15 हजार रुपए की बड़ी गिरावट के साथ 3,03,584 रुपए प्रति किलो दर्ज की गई। सर्राफा कारोबारियों के अनुसार जिओ पॉलिटिक्स तनाव कम होने के कारण चांदी की कीमतों में यह गिरावट देखी गई है। इससे पहले बुधवार को चांदी 3 लाख 19 हजार 97 प्रति किलो पर बंद हुई थी।
सोना भी हुआ आज सस्ता
चांदी के साथ-साथ सोने की कीमतों में हो रहे उछाल पर भी आज 22 जनवरी को ब्रेक लग गया है। चमकीली धातु आज 22 जनवरी को 2,728 रुपए सस्ती हो गई है। इससे पहले बुधवार को सोने की कीमतों की बात करें तो 24 कैरेट सोने की कीमतों में 6818 रुपए प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। इंडिया बुलियन एम ज्वेलर्स एसोसिएशन की रिपोर्ट के अनुसार आज सोना 2,728 रुपए प्रति 10 ग्राम की गिरावट के साथ 1,51,449 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं। बता दें कि पिछले कुछ दिनों से सोने की कीमतों में तेज उछाल देखा जा रहा था। अमेरिका और यूरोपीय संघ के बीच नए व्यापार तनाव, बढ़ते भू-राजनीतिक जोखिम और सुरक्षित निवेश की बढ़ती मांग ने सोने को मजबूती मिल रही थी। राष्ट्रपति ट्रंप की ग्रीनलैंड को लेकर आठ यूरोपीय देशों पर अतिरिक्त टैरिफ की धमकी और डेनमार्क द्वारा क्षेत्र में सैन्य मौजूदगी बढ़ाने के संकेत से भी बाजार में अनिश्चितता बढ़ रही थी। लेकिन आज जिओ पॉलिटिक्स इतना कम होने से सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है।
2025 में 167% महंगी हुई चांदी
चांदी की कीमतों में बीते वर्ष बंपर बढ़ोतरी देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एम ज्वेलर्स एसोसिएशन की रिपोर्ट के अनुसार 2025 में चांदी के दामों में 167% बढ़ोतरी देखने को मिली है। चांदी की कीमत 31 दिसंबर 2024 को 86 हजार प्रति किलो के आसपास थी और 31 दिसंबर 2025 को 167 प्रतिशत बढ़ोतरी के साथ 2,30,450 रुपए पहुंच गई। वर्ष 2025 में चांदी की कीमतों में 1,44,403 की वृद्धि हुई। वहीं बीते 20 दिनों में चांदी के दाम लगभग 90000 रुपए बढ़ गए हैं।










