कारोबार

Silver Rate Hike: चांदी की कीमतों ने रचा इतिहास, 14480 रुपए की बड़ी बढ़त के साथ दाम पहुंचे आसमान पर

Today Silver Rate: चांदी के भाव में तेजी जारी है। बुधवार को इसके भाव 2 लाख 77 हजार 512 रुपए प्रतिकिलो के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए। सराफा बाजार में पहली बार भाव ने इस स्तर को छुआ है। इससे पहले मंगलवार को चांदी के भाव 2 लाख 63 हजार 032 रुपए प्रतिकिलो थे। इसके बाद चांदी की कीमतों में 14,480 रुपए प्रतिकिलो की तेजी आई और भाव ने नए रिकॉर्ड बना लिए। इंडिया बुलियन इंश्योरेंस संगठन की रिपोर्ट्स के अनुसार चांदी की कीमतों ने बुधवार को बड़ी बढ़त के साथ 2,77,512 रुपए का अपना नया रिकॉर्ड ऑल टाइम हाई का स्तर बनाया है।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इंडस्ट्रियल डिमांड के चलते बढ़ रहे हैं चांदी के दाम

सराफा व्यापारियों ने बताया कि चांदी की अंतरराष्ट्रीय स्तर इंडस्ट्रियल डिमांड निकल रही है। ग्लोबल सप्लाई में कमी से कीमतें ऊपर चढ़ रही हैं। इससे यह हर दिन मंहगी हो रही है। भाव में आगे भी तेजी जारी रहेगी। सर्राफा कारोबारी के अनुसार इस वर्ष चांदी की कीमतें 3 लाख प्रति किलो से भी ऊपर पहुंच सकती है।

सोने के भाव (gold rate) भी पहुंचे रिकॉर्ड स्तर पर

चांदी के साथ ही सोना भी महंगा हो रहा है। सोने के भाव (gold rate hike) में दो हजार रुपए प्रति दस ग्राम की तेजी आई और सोना एक लाख 45 हजार 300 रुपए प्रति दस ग्राम बिका। जेवराती सोना एक लाख 33 हजार रुपए प्रति दस ग्राम बिका। मंगलवार को प्योर सोना एक लाख 43 हजार 300 रुपए प्रति दस ग्राम बिक रहा था। जेवराती सोना 1 लाख 31 हजार 263 रु प्रति दस ग्राम बिक रहा था।

Back to top button