Silver Rate: इंटरनेशनल मार्केट में 34% गिरे चांदी के दाम, निवेशको में मची भगदड़

Silver Rate Down Update: चांदी की कीमत में हुई इतिहास की सबसे बड़ी गिरावट ने निवेशकों की नींद उड़ा दी है। इंटरनेशनल मार्केट में एक ही दिन में चांदी के दाम 34% तक गिर गए हैं। 1 दिन में इतनी बड़ी गिरावट के बाद अब चांदी में निवेश करने वाले निवेशकों में भी भगदड़ का माहौल दिखाई दे रहा है। सर्राफा कारोबारियों के अनुसार चांदी की कीमतों में एक साथ इतनी बड़ी गिरावट के पीछे मुख्य वजह भारी मात्रा में निवेशकों की मुनाफा वसूली है। वहीं दूसरी तरफ डॉलर में आई मजबूती का असर भी चांदी की कीमतों पर देखने को मिला है। अंतरराष्ट्रीय मार्केट के जानकारों के अनुसार चांदी की कीमतों में गिरावट का यह दौर आगे भी जारी रह सकता है। 70 के दशक के बाद 2026 में इतनी बड़ी मात्रा में चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है।

एक दिन में 1.28 लाख रुपए सस्ती हुई चांदी
चांदी की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी का दौर कल शुक्रवार को थम गया। कल 30 जनवरी को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज और सर्राफा बाजार में चांदी की कीमतों में ऐतिहासिक गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को चांदी की कीमतों में 1.28 लाख रुपए प्रति किलो की गिरावट दर्ज की गई। चांदी के साथ-साथ कल शुक्रवार को सोने की कीमतों में भी बड़ी गिरावट कर्ज की गई। बता दें कि चांदी की कीमतें शुक्रवार को 1.28 लाख रुपए की गिरावट के साथ 2.91 लाख प्रति किलो पर पहुंच गई। इससे पहले गुरुवार को चांदी की कीमतों ने रिकॉर्ड 4.20 लाख रुपए प्रति किलो का ऑल टाइम हाय का स्तर बनाया था। सोना कल 33000 प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया। चांदी और सोने की कीमतों में ग्राउंड के पीछे मुख्य वजह मुनाफा वसूली, डॉलर की मजबूती के साथ फेड और ट्रंप फैक्टर को माना जा रहा है।










