कारोबार

Silver Rate Hike: चांदी के भाव ने तोड़ दिए सारे रिकॉर्ड, एक ही दिन में 30 हजार हुई महंगी

Today Silver Rate: चांदी के भाव में लगातार उछाल आ रहा है। मंगलवार यानी 27 जनवरी को चांदी के भाव ने नया रिकार्ड बना दिया है। चांदी के एक ही दिन में 30 हजार रुपये की वृद्धि से जहां पर निवेशकों की बल्ले-बल्ले हो गई, वहीं शादी ब्याह के लिए खरीदारी करने वाले आम लोगों के पांव के नीचे से जमीन को निकाल दी।

मंगलवार सुबह भारतीय कमोडिटी मार्केट यानी एमसीएक्स के खुलते ही चांदी के भाव ग्रीन लाइन में चलने लगे और एक के बाद चांदी नए रिकार्ड को छूती हुई चली गई। 1 किलोग्राम चांदी का भाव 3,64 रुपये से पार हो गए है। इससे पहले शुक्रवार को भी चांदी के भाव (silver rate hike) में तेजी देखने को मिली थी, लेकिन शनिवार, रविवार व सोमवार की एमसीएक्स की छुट्टी थी, लेकिन मंगलवार को जैसे ही भारतीय कमोडिटी मार्केट खुली तो चांदी के भाव ने आसमान को छू लिया।

शुक्रवार को चांदी 334,699 रुपये पर बंद हुई थी। मंगलवार सुबह भारी उछाल (silver rate hike) के साथ ही चांदी 339,824 रुपये पर खुली। इसके बाद चांदी पूरे दिन ग्रीन लाइन में रही और नए रिकार्ड बनाती गई। मंगलवार को एक किलोग्राम चांदी के भाव 364,821 रुपये को छू गई। इसके बाद चांदी के भाव में कुछ नरमी आई, मंगलवार रात को 362000 के आसपास कारोबार कर रही है।

विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले समय में सोने-चांदी की कीमतों (gold silver rate update) में और तेजी देखने को मिल सकती है। जहां, घरेलू बाजार में चांदी 3,62,100 रुपये प्रति किलो के स्तर पर कारोबार कर रही है, वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का भाव 113.46 डॉलर प्रति औंस के आसपास है।

सोने के भाव (gold rate hike) में तीन हजार की तेजी

जहां चांदी के भाव (silver rate) प्रतिदिन नया रिकार्ड बना रहे है, वहीं सोने के रेट (gold rate) भी आसमान को छू रहे है। 27 जनवरी को सोने के भाव में तीन हजार रुपये करीब उछाल आया। भारतीय कमोडिटी मार्केट में मंगलवार सुबह सोना 158,674 रुपये खुला था। इसके बाद सोना भी हरे रंग में कारोबार करता नजर आया। 27 जनवरी को सोना के भाव 159,820 रुपये के हाई को छू गए।

Back to top button