मंदसौर

Mandsaur News: शिवना रिवर फ्रंट प्रोजेक्ट देगा मंदसौर को नई पहचान, मोहन यादव सरकार खर्च करेगी 12000 करोड़ रुपए

Mandsaur News: मंदसौर जिले में को आने वाले दिनों में शिवना रिवर फ्रंट प्रोजेक्ट नई पहचान देने का काम करेगा। प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने इस योजना पर हजारों करोड रुपए खर्च करने की मंजूरी दी है। यह प्रोजेक्ट शहर की सुंदरता बढ़ाने के साथ-साथ पर्यटकों को भी बढ़ावा देगा। बता दें कि मंदसौर शहर के समग्र विकास की दिशा में मुख्यमंत्री मोहन यादव और नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने शिवना रिवर फ्रंट प्रोजेक्ट के रूप में एक महत्वपूर्ण योजना को मंजूरी दी है।
इस परियोजना के तहत राज्य सरकार शिवना नदी के तटों का व्यापक विकास एवं सौंदर्याकरण करेगी। इसके अलावा इस परियोजना के तहत किले के नजदीक धंसने वाली मिट्टी को रोकने हेतु भी उचित उपाय किए जाएंगे।

शिवना रिवर फ्रंट पर खर्च होंगे12 करोड़ रुपये

राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना शिवनाथ रिवर फ्रंट पर 12000 करोड रुपए खर्च होंगे। प्रदेश के मोहन यादव सरकार इस योजना के तहत शिवाना नदी के फ्रंट को आकर्षक बनाने हेतु आमोद-प्रमोद की सुविधाएँ, रेस्टोरेंट्स एवं अन्य नागरिक सुविधाओं के साथ आधुनिक लाइटिंग, भव्य फव्वारे, हरित क्षेत्र विकसित करेगी। सरकार की इस परियोजना से मंदसौर शहर के युवाओं के लिए रोजगार के भी नए अवसर खुलेंगे।

साबरमती रिवरफ्रंट की तर्ज पर होगा शिवना रिवर फ्रंट का निर्माण

प्रदेश की मोहन यादव सरकार द्वारा शिवना रिवर फ्रंट के निर्माण हेतु 12000 करोड रुपए के बजट की स्वीकृति मिलने के बाद अब धरातल पर काम शुरू करने की प्रक्रिया तेज हो गई है। राज्य सरकार शिवना रिवर फ्रंट का निर्माण अहमदाबाद के साबरमती रिवर फ्रंट की तर्ज पर करेगी। शिवना रिवर फ्रंट का मन्दसौर शहर को एक नई पहचान देने के साथ-साथ पर्यटन को भी बढ़ावा देने में मदद करेगा। शिवना रिवर फ्रंट प्रोजेक्ट को मंदसौर जिले के लिए आर्थिक रूप से भी काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Back to top button