Today Kirana Bhav: साबुदाना तेज, हल्दी मजबूत, जीरा दबाव में, देखिए आज का किराना बाजार भाव

Today Mandi Rate Update: किराना और मसाला बाजार में इन दिनों मांग और सप्लाई के अलग-अलग संकेत देखने को मिल रहे हैं। हरी इलायची के भाव बीते चार से पांच दिनों में करीब 200 रुपए तक तेज हो गए हैं। सीमित आवक और लग्नसरा मांग के चलते बाजार में तेजी बनी हुई है। इसी तरह शिवरात्रि के चलते साबुदाना और दाने में भी अच्छी मांग देखी जा रही है। साबुदाना के भाव 200 रुपए बढ़कर 4200 से 5200 रुपए प्रति क्विंटल के बीच बने हुए हैं। मूंगफली दाना में भाव स्थिर से मजबूत बने हुए हैं। बटानी मूंगफली 125 से 135 रुपए और बख्खर 115 से 120 रुपए प्रति किलो के आसपास कारोबार कर रही है। काजू में लग्नसरा मांग अच्छी बनी हुई है, हालांकि ऊंचे स्तरों पर भाव में आंशिक नरमी देखी गई है।
वहीं जीरा के भाव पर दबाव बना हुआ है। आरामदायक सप्लाई और पर्याप्त स्टॉक के कारण एक्सपोर्ट मांग कमजोर बनी हुई है। गुजरात में जीरा की बुआई 3.98 लाख हेक्टेयर में हुई है, जो पिछले साल से 16.31 प्रतिशत कम है। हालांकि ऊंझा मंडी में कम आवक और बेहतर क्वालिटी के जीरे को प्रीमियम भाव मिलने से बाजार को कुछ सहारा मिल रहा है। इस सीजन में जीरा उत्पादन 90 से 92 लाख बोरी रहने का अनुमान है, जो पिछले साल से काफी कम है।
सियागंज किराना बाजार भाव
इंदौर| शकर 3930 से 4010 गुड़ कटोरा 3900 से 4000 लड्डु 4100 से 4200 भेली 3500 से 3600 गिलास 4800 से 5300 बर्फी 5050 हल्दी काड़ी 180 से 220 लाल गाय 265 से 283 खोपरा गोला 312 से 320 बक्से में 325 से 365 खोपरा बूरा 3400 मीडियम 5050 व्हील 5800 साबूदाना 3800 से 4000 बेस्ट 4200 से 4350 ग्लास 5100 से 5750 सच्चासाबु 500 ग्राम 5010 चक्र 500 ग्राम 4960 सच्चामोती 1 किलो 4950 रायलरतन साबूदाना 1 किलो 5100 500 ग्राम 5200 लूज 4650 मोरधन मोटा 6400 से 6600 बारीक 113 से 118 कालीमिर्च 722 से 725 मिनीमटर 761 से 770 मटरदाना 770 से 772 जीरा 240 से 255 बेस्ट 265 से 280 सौंफ मोटी 101 से 125 बेस्ट 191 से 221 एक्स्ट्रा बेस्ट 275 से 350 बारिक 295 से 335 नारियल मद्रास पानीवाला 120 भरती 2250 से 2300 160 भरती 2200 से 2300 200 भरती 2400 से 2450 250 भरती 2900 से 2950 लौंग 725 से 750 बेस्ट 780 से 791 जायफल 800 से 825 जावित्री 2000 से 2100 बड़ी इलायची 1700 से 1850 बेस्ट 2000 से 2200 पत्थर फूल 235 से 260 बेस्ट 331 से 441 बाद्यान फूल 370 से 385 बेस्ट 550 से 565 शाहजीरा खर 425 ग्रीन असल 950 से 1050 दालचीनी 220 से 235 सिगार 390 से 400 तेजपान 90 से 97 तरबूज मगज 560 से 580 खरबूज मगज 300 से 325 रुपए रहा।










