मंदसौर

भारत पेंशनर समाज जिला शाखा मंदसौर की त्रैमासिक बैठक सम्पन्न

मन्दसौर। भारत पेंशनर समाज की त्रैमासिक बैठक जिलाध्यक्ष पं. गोपालकृष्ण शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में डॉ. रमेशचन्द्र देवड़ा, राजेन्द्र शर्मा, इंजी. दिलीप जोशी, राजेन्द्रसिंह चौहान भी मंचासीन थे। सरस्वती वंदना, स्वागत गीत कैलाश उपाध्याय ने प्रस्तुत किया।
बैठक में बताया गया कि पेंशनरों की समस्याओं के निराकरण हेतु सामान्य प्रशासन विभाग के आदेशानुसार कर्मचारी संगठनों की त्रैमासिक बैठक कलेक्टर महोदय की अध्यक्षता में होना चाहिये परन्तु विगत वर्षों से यह बैठक नहीं की गई है। इस संबंध में पुनः कलेक्टर महोदय को अवगत कराया जायेगा।
जिला पेशनर कार्यालय द्वारा माह नवम्बर के बाद रिटायर्ड होने वाले कर्मचारियों के पीपीओ जारी करने में विलम्ब और स्वत्वों का भुगतान समयावधि में नहीं हो पा रहा है। इस संबंध में कलेक्टर महोदय को इस संबंध में संज्ञान में लेकर व्यवस्था सुधारवाने हेतु संगठन द्वारा पत्राचार कर अनुरोध किया गया है।  केन्द्र सरकार द्वारा पेंशन विरोधी आदेश जारी करने से 25 मार्च 2026 को काला दिवस मनाकर विरोध प्रदर्शन कर माननीय प्रधानमंत्री महोदय को अवगत कराया गया है।
जिलाध्यक्ष श्री शर्मा ने शासन द्वारा पेंशनरों के साथ हो रहे अन्याय व कार्यवाही के संबंध में सभी पेंशनरों को एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने हेतु उद्बोधन दिया। कार्यकारी अध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा ने भी समस्याओं पर प्रकाश डालते हुए संगठन की गतिविधियों पर आधारित उद्बोधन दिया। महामंत्री वल्लभ बघेरवाल, उप प्रांताध्यक्ष इंजिनियर पेंशनर संघ सुनील व्यास, राजस्व संघ के पूर्व अध्यक्ष नरेन्द्र व्यास एवं मंचासी अतिथियों द्वारा भी उद्बोधन दिया गया।
त्रैमासिक बैठक में श्री सुरेशचन्द्र पण्ड्या, सुरेन्द्र जैन, श्रीमती अनिता काले, अम्बालाल चन्द्रावत, दिलीप काले, बृजेन्द्रसिह चौहान, प्रभुलाल हिंदल, मदनलाल सोनी, हेमराज खाबिया, श्रीमती अनीता चौहान, गोपालकृष्ण पाटीदार, अम्बालाल पाटीदार, इंजी. जी. पी. नागर, नरेन्द्र सैनी का जन्मदिवस होने पर अभिनंदन किया गया। भारत पेंशनर समाज के पूर्व संरक्षक सर्वश्री सीएम जोशी, ऋषभ कोठारी, शंकरलाल व्यास, (मंत्री साहब), शिवनारायण मिश्रा के दुःखद निधन पर शोक श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
बैठक में जगदीशचन्द्र सोनी, सुभाषचन्द्र गुप्ता, प्रीतमसिंह चंदवानी, नरेन्द्रसिंह चौहान, रामगोपाल  गुप्ता, राधेश्याम शर्मा, ठा. अर्जुनसिंह सिसौदिया,  शारदा सिसौदिया, कैलाशचन्द्र सांखला, सुभाषचन्द्र पालीवाल, गोपाल पालीवाल, बृजेश टांकवाल, रतनसिंह राठौर, घनश्याम पाण्डे, सुरेशचन्द्र व्यास, पुरूषोत्तम व्यास, महेश भाटी, दिलीप काले, शांतिलाल गुप्ता, भोला भारती, कैलाश कुमावत, सुरेश शर्मा सहित अनेकों पेंशनर उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सुनील व्यास ने किया एवं आभार प्रचार सचिव हेमराज खाबिया ने माना। उक्त जानकारी कार्यकारी अध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा ने दी।

Back to top button