Mandsaur Neemuch State Highway: मंदसौर को आज मिलेगी मल्हारगढ़ फोरलेन फ्लाइओवर की सौगात, 52 करोड़ की परियोजना का मुख्यमंत्री करेंगे भूमि पूजन

Malhargarh Fourlane Flyover: मध्यप्रदेश राज्य के मंदसौर जिले को आज नए फोरलेन फ्लावर की सौगात मिलने जा रही है। आज प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मल्हारगढ़ में कई निर्माण कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण करेंगे। जानकारी के अनुसार 51.91 करोड़ रुपए की लागत से मंदसौर-नीमच स्टेट हाईवे पर स्थित मल्हारगढ़ 4 लेन फ्लाईओवर का भूमिपूजन करेंगे। इस फ्लाइओवर के बनने से सफर तो आसान होगा ही होगा साथ ही साथ ट्रैफिक की समस्या से भी मंदसौर के रहवासियों को निजात मिलेगी। इसके अलावा मुख्यमंत्री मल्हारगढ़ में 5.53 करोड़ रुपए की लागत से पिपलिया मंडी समपार रेलवे अंडर ब्रिज का भूमिपूजन एवं 2.06 करोड़ रुपए की लागत से मल्हारगढ़ रेलवे स्टेशन रोड पर पुल निर्माण कार्य का लोकार्पण भी करेंगे। इन विकास कार्यों से क्षेत्र में यातायात सुविधा सुदृढ़ होगी तथा आमजन को आवागमन में राहत मिलेगी।
मंदसौर-नीमच स्टेट हाईवे खोलेगा दो जिलों के लिए विकास के नए दरवाजे
मंदसौर-नीमच स्टेट हाईवे को नीमच जिले और मंदसौर जिले के विकास के लिए भी काफी अहम माना जा रहा है। इस स्टेट हाईवे के बनने से दोनों जिलों के बीच कनेक्टिविटी बेहतर होने के साथ-साथ विकास के भी नए दरवाजे को लेंगे। वहीं एस स्टेट हाईवे मंदसौर जिले और नीमच जिले के रहवासियों का सफर आसान करने के साथ-साथ ईंधन और समय की भी बचत करेगा। मुख्यमंत्री द्वारा आज मल्हारगढ़ फोरलेन फ्लावर का भूमि पूजन किया जाएगा। इस फ्लाईओवर के निर्माण से भी मंदसौर जिले के दर्जनों गांव के आमजन का आवागमन सुगम और यातायात सुविधा सुदृढ़ होगी। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के आज के दौरे को मंदसौर जिले के लिए काफी अहम माना जा रहा है। इस दौरे के दौरान मुख्यमंत्री मंदसौर जिले को आज कई सौगातें देंगे।
