कारोबार

iQOO Z10 5G smartphone offer : 20GB ram , 7300mah बैटरी वाला फोन मिल रहा सिर्फ 21000 रुपए में, देखें डिस्काउंट ऑफर

Smartphone discount offer : इस समय अमेजॉन पर रिपब्लिक डे सेल चल रही है जिसमें स्मार्टफोन काफी कम कीमतों में मिल रहे हैं। सेल के समय iQOO z10 5G स्मार्टफोन पर जबरदस्त ऑफर मिल रहा है जहां से आप इस स्मार्टफोन को काफी कम दाम में खरीद सकते हैं इस फोन की कीमत 25999 रुपए है परंतु सेल में इसे 3000रु की छूट के साथ खरीद सकते हैं।

इस फोन में आपको 7300mah की बैटरी और एक्सटेडेड रैम फीचर के जरिए 20 जीबी तक रैम देखने को मिलेगी इसके अलावा इस डिवाइस में स्नैप ड्रैगन प्रोसेसर भी मिलेगा। चलिए इस डील के बारे में पूरी जानकारी देखते हैं।

iQOO Z10 5G discount offer

iQOO Z10 5G की कीमत 25999 रुपए है। परंतु इसे आप ऑफर के साथ 22998 रुपए में खरीद सकते हैं इतना ही नहीं इस डिवाइस पर खास बैंक ऑफर भी मिल रहा है जहां पर आप एसबीआई क्रेडिट कार्ड के साथ 1750 रुपए तक का इंस्टेंट डिस्काउंट भी ले सकते हैं जिसके बाद फोन की कीमत 21248 रह जाएगी इसके अलावा फोन पर खास एक्सचेंज ऑफर भी आप ले सकते हैं जहां से आप अपने पुराने फोन के बदले 21650 रुपए तक का एक्सचेंज वैल्यू भी प्राप्त कर सकते हैं।

iQOO Z10 5G फीचर्स

डिस्प्ले

iQ00 के इस डिवाइस में 6.77-इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिलता है।

बैटरी, प्रोसेसर ,चार्जिंग

डिवाइस में Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है। फोन 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 7300 mAh बैटरी से लैस है।

रैम

फोन में खास एक्सटेंडेड RAM फीचर भी है जहां डिवाइस 8GB फिजिकल RAM और 12GB तक एक्सटेंडेड RAM ऑफर कर रहा है। यानी फोन में आपको कुल 20GB तक RAM मिलेगी।

कैमरा

फोन में OIS वाला 50MP कैमरा और IP65 रेटिंग भी मिलती है, जो इसे परफॉर्मेंस, बैटरी और ड्यूरेबिलिटी के मामले में एक दमदार मिड-रेंज स्मार्टफोन बनाते हैं।

Back to top button