Gold-Silver Rate Hike: सोना पहुंचा ऑल-टाइम हाई, कीमतें पहुंची 1.60 लाख पार

Gold Rate Update: सराफा बाजार में एक दिन की गिरावट के बाद शुक्रवार को फिर तेजी लौट आई। सोने के भाव में 4400 रुपए प्रति दस ग्राम की बढ़ोतरी हुई और भाव 1 लाख 60 हजार 400 रुपए प्रति दस ग्राम के साथ ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गए। वहीं जेवराती सोना 1 लाख 46 हजार 926 रुपए प्रति दस ग्राम बिका। सराफा व्यापारियों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगातार तेजी के कारण सोना महंगा हो रहा है और आने वाले दिनों में यह तेजी आगे भी जारी रह सकती है।
चांदी में 19 हजार की तेजी, भाव 3.16 लाख प्रति किलो पहुंचे
चांदी के भाव में एक दिन में 19 हजार रुपए की तेजी आई और भाव फिर 3 लाख 16 हजार रुपए प्रति किलो पर पहुंच गए। हालांकि रिकॉर्ड भाव से यह अभी 1 हजार रुपए प्रति किलो सस्ती बिक रही है। इससे पहले चांदी के रिकॉर्ड भाव 3 लाख 17 हजार रुपए प्रति किलो रह चुके हैं। डॉलर में मजबूती, सेंट्रल बैंकों की खरीदारी, ईवी सेक्टर और सोलर पैनल में चांदी की बढ़ती मांग के कारण तेजी।










