कारोबार

Gold Rate Hike: सोने की कीमतों में आया आज बंपर उछाल, दाम पहुंचे रिकॉर्ड ऑल टाइम हाई पर

Today Gold Rate: सोने की कीमतों में आज जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। इंडिया बुलियन नाम ज्वेलर्स एसोसिएशन की रिपोर्ट के अनुसार आज 19 जनवरी यानि सोमवार को 24 कैरेट सोने के दाम 2,353 रुपए की बढ़त (today gold rate hike) के साथ 1,43,946 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं। इससे पहले बीते सप्ताह शुक्रवार को सोने की कीमतें (gold rate) 1,42,152 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रही थी। सर्राफा कारोबारियों के अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा यूरोपीय यूनियन पर टैरिफ लगाने की घोषणा के बाद सोने की कीमतों में यह उछाल देखने को मिला है। सर्राफा कारोबारियों की माने तो सोने के दाम (gold rate hike) आने वाले समय में जल्द ही डेढ़ लाख प्रति 10 ग्राम पर पहुंच सकते हैं।

देश के घरेलू बाजार में आज इस प्रकार रहा सोने का भाव (today gold rate)

देश के घरेलू बाजार में आज सोने के भाव (today gold rate) की बात करें तो इंडिया बुलियन एम ज्वेलर्स एसोसिएशन की रिपोर्ट के अनुसार 14 कैरेट सोने का रेट 92,870 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोना 1,16,620 रुपये प्रति 10 ग्राम के हिसाब से मिल रहा है। इसके अलावा 20 कैरेट सोने का भाव 1,28,140 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का रेट 1,40,520 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है। वहीं 24 कैरेट सोने का भाव आज 1,43,980 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा।

चांदी पहुंची 3 लाख पार

सोने की कीमतों में जहां हमें आज बंपर बठोत्री देखने को मिली है वहीं चांदी की कीमतों ने आज बाजार खुलते ही इतिहास रच दिया है। चांदी के दाम आज बंपर उछाल के साथ तीन लाख प्रति किलो से ऊपर पहुंच गए हैं। चांदी की कीमतों में पिछले 1 महीने में 1 लाख रुपए प्रति किलो से अधिक की बढ़त दर्ज की गई है। एमसीएक्स की रिपोर्ट के अनुसार आज 19 जनवरी, सोमवार की सुबह चांदी की कीमतों में 15 हजार रुपए प्रति किलो से अधिक की बढ़त देखने को मिली है।

Back to top button