कारोबार

Gold Silver Rate Hike: सोना 1.5 लाख तो चांदी 3 लाख पार, कीमतें पहुंची आसमान पर

Gold Silver Price Update: एशियाई बाजारों में मंगलवार को सोने और चांदी की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गईं। अमेरिका और यूरोप के बीच ग्रीनलैंड को लेकर बढ़ते राजनीतिक तनाव के चलते निवेशक जोखिम लेने से बचते दिखे और सेफ-हेवन विकल्पों में जमकर निवेश किया। बाजार में अनिश्चितता बढ़ने से सोने ने एक अहम तकनीकी स्तर को पार कर लिया। इस सप्ताह की शुरुआत में सोना और चांदी दोनों ही रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचे थे, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बयान दिया था कि यदि यूरोपीय देश ग्रीनलैंड नहीं सौंपते हैं तो उन पर टैरिफ लगाया जाएगा। इस बयान से वैश्विक बाजारों में चिंता बढ़ गई।

इस प्रकार रहा सोने का भाव

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत 4728 डॉलर प्रति औंस व चांदी 9537 सेंट रही। सोना ऊपर में 4737 नीचे में 4658 डॉलर प्रति औंस रहा। चांदी ऊपर में 9549 नीचे में 9257 सेंट रही। स्थानीय बाजार में सोना केडबरी 152000 एक दिन पूर्व 147500 आरटीजीएस 147000 सोना 22 कैरेट 139300 चांदी चौरसा 308000 एक दिन पूर्व 286000 आरटीजीएस में 316000 चांदी टंच 308500 रुपए। रतलाम सराफा | सोना 152950 जेवरात 140102 चांदी 309000 रुपए। उज्जैन सराफा | सोना 24 कैरेट 152100 सोना 22 कैरेट 139425 चांदी 312000 रुपए प्रति किलो ग्राम भाव रहे।

Back to top button