Gold Rate Hike – सोना इस सप्ताह 4471 रुपए हुआ महंगा, चांदी ने 40 हजार की बढ़त के साथ रचा इतिहास, देखिए ताजा रेट

Gold-Silver Price Update: सोने और चांदी की कीमतों में इस सप्ताह एक बार फिर बढ़त देखने को मिली है। गौरतलब है कि लगातार पिछले कई सप्ताह से सोने और चांदी की कीमतों (gold silver price hike) में बढ़ोतरी हो रही है। इंडिया बुलियन एवं ज्वेलर्स एसोसिएशन की रिपोर्ट के अनुसार इस सप्ताह 24 कैरेट सोने की कीमतों (gold rate) में 4,471 रुपए प्रति 10 ग्राम की बढ़त देखने को मिली है। सोने की कीमतें 4471 रुपए प्रति 10 ग्राम की बढ़त (gold rate hike) के साथ अब 1,41,593 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई हैं। इससे पहले भी तो शुक्रवार को सोने के दाम 1,37,122 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर थे। बीते 1 वर्ष में सोना लगभग 75% महंगा हो गया है।
चांदी ने लगभग 40 हजार रुपए प्रति किलो की बढ़त (silver rate hike) के रचा इतिहास
सोने के साथ-साथ इस सप्ताह चांदी की कीमतों में भी बंपर बढ़ोतरी देखने को मिली। चांदी की कीमतों (silver rate hike update) ने इस सप्ताह लगभग 40 हजार रुपए प्रति किलो की बढ़त हासिल कर इतिहास रस दिया है। इंडिया बुलियन एवं ज्वेलर्स एसोसिएशन की रिपोर्ट के अनुसार चांदी की कीमतें बीते एक सप्ताह में 39,082 रुपए प्रति किलो की बढ़त के साथ 2,81,890 रुपए प्रति किलो का ऐतिहासिक स्तर बनाया है। चांदी की कीमत बीते शुक्रवार को 2,42,808 रुपए प्रति किलो के स्तर पर थी, जो अब बढ़कर 2,81,890 प्रति किलो (silver rate hike) के स्तर पर पहुंच गई है। एक वर्ष में चांदी में निवेशकों को लगभग 167 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
देश के बड़े शहरों में आज सोने का भाव
देश के बड़े शहरों में आज सोने के भाव (today gold rate) की बात करें तो राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने के दाम 1,43,930 रुपए प्रति 10 ग्राम, मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 1,43,839 रुपए प्रति 10 ग्राम, पटना में 1,43,839 रुपए प्रति 10 ग्राम, मुंबई में 1,43,780 रुपए प्रति 10 ग्राम, चेन्नई में 1,44,870 रुपए प्रति 10 ग्राम और जयपुर में 1,43,839 रुपए प्रति 10 ग्राम चल रहे हैं। सर्राफा कारोबारियों के अनुसार आने वाले समय में सोने और चांदी की कीमतों में और भी बढ़त देखने को मिल सकती है।










