मंदसौर

Mandsaur News: टीईटी परीक्षा निरस्त करने की मांग, जारी आदेश के विरोध में उतरा अपाक्स संगठन

TET Exam MP: मध्य प्रदेश राज्य में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के विरोध में अपाक्स संगठन ने मंदसौर में शनिवार को कलेक्टर प्रतिनिधि को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। संगठन ने शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 लागू होने से पहले नियुक्त शिक्षकों के लिए टीईटी परीक्षा अनिवार्य करने के आदेश को निरस्त करने की मांग की। ज्ञापन में बताया गया कि लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल ने 2 मार्च को जारी सूचना पत्र में कहा है कि यदि शिक्षक टीईटी परीक्षा उत्तीर्ण नहीं करते हैं, तो उन्हें अनिवार्य सेवानिवृत्ति दी जाएगी।

संगठन का कहना है कि लंबे समय से सेवा दे रहे शिक्षकों पर इस प्रकार की शर्त लागू करना अनुचित है। संगठन ने मांग की कि इस आदेश के खिलाफ सर्वोच्च न्यायालय में रिव्यू पिटीशन दायर कर मध्य प्रदेश सरकार शिक्षकों के हित में निर्णय ले। पदाधिकारियों का कहना है कि यदि यह आदेश लागू रहा, तो शिक्षक मानसिक तनाव में रहेंगे और उनके कार्य पर भी असर पड़ेगा। इस मौके पर प्रांतीय संयुक्त सचिव चेतन दास गनछेड़, जिला अध्यक्ष घासीलाल जोगचंद, रघुवीर मालवीय, गणेशराम आर्य, विपिन चरेड, प्रदीप हिंदल, राजेश नडिया, गोवर्धन परमार और नवीन व्यास सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Back to top button