Cigarettes Rate Hike: सिगरेट आज से 40% तक हुई महंगी, कमर्शियल सिलेंडर के भी बढ़े दाम

Budget 2026: तंबाकू का सेवन करने के शौकीन करोड़ों लोगों का आज से जेब खर्च बढ़ जाएगा। आज 1 फरवरी से देश में सिगरेट सहित तंबाकू के भिन्न-भिन्न प्रोडक्ट 40% तक महंगे हो जाएंगे। केंद्र सरकार ने आज 1 फरवरी से देश में 6 बड़े बदलाव किए हैं। आज से सिगरेट, पान मसाला, खैनी और गुटका जैसे तंबाकू के प्रोडक्ट्स पर सरकार ने 40% तक जीएसटी लगाने का फैसला लिया है। इससे पहले सरकार द्वारा तंबाकू के विभिन्न उत्पादों पर 28% जीएसटी लगाया जा रहा था। केंद्र सरकार द्वारा किए गए बदलाव के बाद अब सिगरेट की लंबाई के हिसाब से ‘एक्साइज ड्यूटी’ भी लगेगी। वहीं सरकार ने तंबाकू की एक और अन्य प्रोडक्ट ‘बीड़ी’ पर लगने वाले जीएसटी को घटाकर 18% कर दिया है। सरकार के इस कदम से मार्केट में तंबाकू उत्पाद 15% से लेकर 40% तक महंगे हो सकते हैं।
कमर्शियल सिलेंडर आज से 50 रुपए हुआ महंगा
देश में आज 1 फरवरी से तंबाकू उत्पादों के साथ-साथ कमर्शियल सिलेंडर भी महंगा हो गया है। सरकार ने कमर्शियल सिलेंडर के दाम 50 रुपए तक बढ़ा दिए हैं। आज से दिल्ली में 1691.50 रुपए में मिलने वाला सिलेंडर अब 1740.50 रुपए में मिलेगा। वहीं चेन्नई में अब कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1899.50 रुपए हो गई है। मुंबई में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1692 रुपए हो गई है। कमर्शियल सिलेंडर महंगा होने से बाजार में मिलने वाली मिठाई और खाने की अन्य चीजों पर भी असर पड़ेगा। इसके अलावा कार या अन्य व्हीकल खरीदते वक्त अब फास्टैग जारी होने के दौरान आपको केवाईसी करवाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।










